अमेठी/सुलतानपुर-केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का दो दिवसीय दौरा 28 दिसंबर से*

0 119

- Advertisement -

*केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का दो दिवसीय दौरा 28 दिसंबर से*

अमेठी/सुल्तानपुर : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति इरानी आगामी 28 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर रही है। सांसद जन संवाद विकास यात्रा में शामिल होने के साथ वह कई अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। वहां से वह सड़क मार्ग से अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचेगी। जगदीशपुर के वारिसगंज में नए बने भाले सुल्तान थाना भवन का सुबह साढे बजे उद्घाटन करेंगी। बारिसगंज से पौने 11 बजे भेटुआ ब्लाक के दलाशाहपुर गांव के लिए निकलेंगी। यहां जन संवाद विकास यात्रा में शामिल होने के बाद शारदन के लिए प्रस्थान करेंगी। शारदन में दोपहर 12 बजे के करीब वह जन संवाद विकास यात्रा व विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। एक बजे गौरीगंज के नवोदय विद्यालय में एलिमिको द्वारा दिव्यागों कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। ढाई बजे केंद्रीय मंत्री बन्दोइया में जन संवाद विकास यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगी। सवा तीन बजे अमयेमाफी, सवा चार बजे के करीब हीरापुर व पांच बजे टिकावर में जन संवाद विकास यात्रा के कार्यक्रम में पहुंचेगी। जन संवाद विकास यात्रा कार्यक्रम के तहत गांवों में अपनों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानेंगी और हो रहे विकास कार्यों व योजनाओं को लेकर अपनों से सीधा संवाद भी करेंगी। वह एचएएल गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। 29 दिसंबर को अमेठी ब्लाक के रामदैपुर से सुबह 10 बजे जन संवाद विकास कार्यक्रम की शुरूआत करेंगी। सरायखेमा 11 बजे, लोनियापुर 12 बजे, पीठीपुर में एक बजे जन संवाद विकास यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगी। पौने तीन बजे गौरीगंज के धनापुर व पौने चार बजे सरैया दुबान में जन संवाद विकास यात्रा में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री सवा चार बजे वाया रायबरेली लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी।

- Advertisement -

*सुल्तानपुर ब्रेकिंग*जन सरोकार समिति और सत्य क्रांति पार्टी के बैनर तले कलेक्ट्रेट गेट के सामने फूंका गया सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला।* https://kdnewslive.in

सुल्तानपुर ब्रेकिंग*जन सरोकार समिति और सत्य क्रांति पार्टी के बैनर तले कलेक्ट्रेट गेट के सामने फूंका गया सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला।