यूपी /अयोध्या-भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय सम्मेलन में अयोध्या जिलाध्यक्ष किए गए सम्मानित

0 201

- Advertisement -

यूपी /अयोध्या-भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय सम्मेलन में अयोध्या जिलाध्यक्ष किए गए सम्मानित

रिपोर्ट-मनोज तिवारी

- Advertisement -

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के बीसवें राष्ट्रीय सम्मेलन में अयोध्या के जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी व संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अयोध्या जनपद के निवासी अनंतराम पाण्डेय को प्रयागराज में सम्मानित किया गया।

रविवार को प्रयागराज माघ मेला में श्री देवरहा बाबा सेवाश्रम शिविर में आयोजित कार्यक्रम में अयोध्या जिले के दो पत्रकारों को पत्रकार हितों के लिए संघर्ष करने के लिए सम्मानित किया गया है।यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वीपी श्रीवास्तव एवं संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा दिया गया है।सम्मान प्राप्त करने के बाद अयोध्या जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी ने कहा कि पत्रकारिता वर्तमान समय में संक्रमणकाल से गुजर रही है।ऐसी स्थिति में पत्रकारों को विशेष रूप से चितंन करने की जरूरत है।उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय सम्मेलन में मिले सम्मान को अयोध्या जनपद के समस्त पत्रकार साथियों को समर्पित करते हुए पत्रकार हितों के लिए हमेशा प्रयासरत रहने का संकल्प लिया है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से  अयोध्या जिला संयोजक अरुण पाण्डेय, जिला महासचिव सूर्य कुमार मिश्रा, मिल्कीपुर तहसील अध्यक्ष वेदप्रकाश तिवारी,एससी यादव, शरद कुमार के साथ ज्योतिषाचार्य डा. रामेश्वर प्रपन्नाचार्य, डा.भगवान प्रसाद उपाध्याय, मुनेश्वर प्रसाद मिश्र सहित सैकड़ों पत्रकार,साहित्यकार,कथाकार शामिल रहे।