यूपी/अमेठी-कार्यकर्ता कांग्रेस के भारत बचाओ अभियान में दिल्ली जाने को बेताब

0 157

- Advertisement -

यूपी/अमेठी-कार्यकर्ता कांग्रेस के भारत बचाओ अभियान में दिल्ली जाने को बेताब

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

कांग्रेस का 14 दिसम्बर को भारत बचाओ आंदोलन

26 कांग्रेसियों का जत्था संग्रामपुर से रवाना

कांग्रेस के जिला कार्यालय से पूरी अमेठी से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ भारत बचाओ आंदोलन के लिए दिल्ली जाने को लोग बेताब दिखे।

कांग्रेसियों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले संग्रामपुर के ब्लाक अध्यक्ष सुरेश शुक्ला के नेतृत्व में 26 कांग्रेसी कार्यक्रताओं के साथ बस से दिल्ली जा रहे हैं।

ब्लाक अध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने बताया कि हम लोग मोदी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ भारत बचाओ रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं।

इस मौके पर हीरामणि कनौजिया,पूर्व ब्लाक प्रमुख जियालाल,लोहा सिंह,सरवन मिश्रा के साथ जिले के बहुत सारे कांग्रेसी इकट्ठा रवाना हुए।