अयोध्या- एसएसपी ने  दो निरीक्षक व चार उप निरीक्षक के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव

0 261

- Advertisement -

* अयोध्या एसएसपी ने  दो निरीक्षक व चार उप निरीक्षक के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव*

 रिपोर्ट मनोज तिवारी अयोध्या।

- Advertisement -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या आशीष तिवारी ने आधी रात किया दो निरीक्षक व चार उपनिरीक्षक के कार्य क्षेत्र में फेरबदल।

निरीक्षक सुनील कुमार सिंह प्रभारी सुरक्षा व्यवस्था जनपद न्यायालय फैजाबाद/ अयोध्या से पुलिस लाइन व सतेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी सुरक्षा व्यवस्था जनपद न्यायालय अयोध्या बनाया गया।

उपनिरीक्षक रामचेत यादव को कोतवाली अयोध्या से हटाकर बेलसर चौकी प्रभारी थाना रूदौली व बेलसर चौकी प्रभारी रहे निर्मल सिंह को कोतवाली अयोध्या भेजा गया, यशवंत लाल द्विवेदी प्रभारी चौकी रामगंज को कोतवाली अयोध्या से हटाकर कोतवाली बीकापुर भेजा गया वही जगन्नाथ मणि त्रिपाठी को थाना गोसाईगंज से हटाते हुए चौकी प्रभारी रामगंज कोतवाली अयोध्या बनाया।