सुल्तानपुर- महाराणा प्रताप की जयंती पर राहगीरों को किया गया शरबत का वितरण।

0 40

- Advertisement -

कटका क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा आयोजित कटका खानपुर बाजार में भगवान परशुराम जयंती की पूर्व दिवस पर महाराणा प्रताप की जयंती पर विधि विधान से हवन पूजन कर चिलचिलाती गर्मी में राहगीरों को शरबत वितरण कर मनाई गई जयंती।


कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र ने किया उन्होंने ने बताया कि परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। महर्षि वेदव्यास, राजा बलि, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य, ऋषि मार्कडेय सहित उन आठ अमर किरदारों में उनकी गिनती होती है, जिन्हें कलियुग तक अमर माना जाता है।उन्होंने कहा कि आज इस कार्यक्रम में संस्था कटका खानपुर का नाम बदलाकर परशुराम चौक करने की मांग करती है।
शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शीतला प्रसाद पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव से सकल समाज का पथ प्रदर्शक रहा है। समाज को आगे भी इसी भूमिका का निर्वहन करना है।
शिक्षक साहित्यकार सर्वेश कांत वर्मा ने भगवान परशुराम जयंती व महाराणा प्रताप की जयंती पर लोगों को बधाई दी।
संस्था उपाध्यक्ष त्रिभुवन नारायण सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप हमारे राष्ट्र के सच्चे सपूत, राष्ट्रभक्त तथा महान योद्धा थे।
इस मौके पर सूरज विश्वास, सुमित सिंह, भावनी प्रसाद शुक्ला, राष्ट्रीय संत रवि चिन्मयानंद महराज, बृजेंद्र मिश्र, सुधीर यादव, जया सिंह रुद्र नारी उत्थान सेवा समिति अध्यक्ष, नफीसा खातून, प्रीती मिश्र, गुल्फा बेग, सुधीर मिश्रा, आदि लोग उपस्थित रहें।

- Advertisement -

*सुलतानपुर -एक मजबूत लोकतंत्र के लिये शत-प्रतिशत मतदान का होना जरूरी है।-अंकुर कौशिक।*

सुलतानपुर -एक मजबूत लोकतंत्र के लिये शत-प्रतिशत मतदान का होना जरूरी है।-अंकुर कौशिक।