सांसद मेनका ने महाराष्ट्र में छुड़ाए सुल्तानपुर के 92 मछुआरे*

0 124

- Advertisement -

*सांसद मेनका ने महाराष्ट्र में छुड़ाए सुल्तानपुर के 92 मछुआरे*

- Advertisement -

सुल्तानपुर : सांसद मेनका गांधी की पहल से सुल्तानपुर के 92 मछुआरे घोषित बंदी से आजाद हुए हैं। महाराष्ट्र के समुद्री तट पर मछली पकड़ने के दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र में उनकी नाव चली गई थी। 15 बड़ी नाव को सुरक्षा बलों ने अपने घेरे में ले लिया था। जिसके आधार पर उनके खिलाफ 36 लाख रुपए का अर्थदंड लगाया गया था और इन सभी मछुआरों को समुद्री तटरक्षकों द्वारा अघोषित बंदी बना लिया गया था। सांसद मेनका गांधी की तरफ से इस मामले में वहां के कमिश्नर समेत अन्य आला अधिकारियों से वार्ता की गई। जिसके बाद अकारण माह भर से अघोषित बंधक बनाए गए सुल्तानपुर के 92 मछुआरे हुए रिहा करने का आदेश जारी कर दिया गया। सांसद की पहल से निषाद समुदाय में हर्ष का माहौल किया जा रहा है।

*सुलतानपुर पुलिस द्वारा की गई जनपद में कार्यवाही, देखे विस्तृत रिपोर्ट।*

सुलतानपुर पुलिस द्वारा की गई जनपद में कार्यवाही, देखे विस्तृत रिपोर्ट।