सुलतानपुर दीवानी कोर्ट के जजों के कार्यक्षेत्र में हुआ फेरबदल,नवागत एडीजे अंकिता शुक्ला को फैमिली कोर्ट का बनाया अतिरिक्त जज।

0 221

- Advertisement -

दीवानी कोर्ट के जजों के कार्यक्षेत्र में हुआ फेरबदल, सपना त्रिपाठी सीजेएम बनीं

नवागत एडीजे अंकिता शुक्ला को फैमिली कोर्ट का बनाया गया है अतिरिक्त जज।

- Advertisement -


सुलतानपुर। दीवानी कोर्ट के जजों के स्थानांतरण के बाद कई जजों के कार्यक्षेत्र में शुक्रवार को बदलाव किया गया है। सीजेएम रचना के हापुड़ ट्रांसफर होने के बाद प्रथम एसीजेएम सपना त्रिपाठी को सीजेएम बनाया गया है। सीनियर डिवीजन की सिविल जज किरण गोंड को अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन/ ऐसीजेएम, एमपी /एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश यादव को एसीजेएम प्रथम और अतिरिक्त सिविल जज बटेश्वर कुमार को सिविल जज प्रवर खंड की कोर्ट पर ट्रांसफर किया गया है। एसीजेएम द्वितीय की कोर्ट खाली हो गई है। नवागत एडीजे अंकिता शुक्ला को फैमिली कोर्ट का अतिरिक्त जज बनाया गया है। नवनीत गिरी को एससी/ एसटी कोर्ट से तृतीय एडीजे, इस कोर्ट से अभय श्रीवास्तव को चतुर्थ एडीजे, अभिषेक सिन्हा को एडीजे छह तथा नवागत जलाल मोहम्मद अकबर को एटीसी द्वितीय की कोर्ट का प्रभार दिया गया है। नवागत अशोक कुमार सिंह एससी/ एसटी कोर्ट के विशेष जज बनाए गए हैं। सिविल जज जूनियर डिवीजन में अभी अदालतों पर तैनाती बाकी है।
ट्रांसफर अधिकारियों को शुक्रवार को बार के पदाधिकारियों और न्यायालय के कर्मचारियों ने सम्मान पूर्वक विदाई दी। जिन्होंने अपने गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान किया।

सुलतानपुर जिलाधिकारी द्वारा गेहूँ क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण।