सुलतानपुर जिलाधिकारी द्वारा थाना समाधान दिवस पर थाना गोसाईगंज में सुनी गयी जन समस्याएं।

0 225

- Advertisement -

जिलाधिकारी द्वारा थाना समाधान दिवस पर थाना गोसाईगंज में सुनी गयी जन समस्याएं।

           सुलतानपुर 08 अप्रैल/जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा माह अप्रैल के द्वितीय शनिवार को थाना गोसाईगंज, जनपद सुलतानपुर में थाना दिवस पर आये जन सामान्य की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण का निर्देश सम्बन्धित को दिये। 

जिलाधिकारी महोदया द्वारा थाना कार्यालय में आवेदित ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित से जानकारी प्राप्त कर ससमय निस्तारण के दिशा निर्देश दिये। उन्होंने समाधान दिवस में भूमिधरी विवाद से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों का राजस्व व पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौका मुवायना कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
जिलाधिकारी द्वारा थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को अविलम्ब सम्बन्धित रजिस्टर पर अंकित कर कृत कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थानाध्यक्ष्य को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण क्षेत्र से आने वाली जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें तथा उनसे अच्छा व्यवहार बरतें। इसी प्रकार जनपद के समस्त थानों पर थाना सामाधान दिवस का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर यथासम्भव निस्तारण किया गया।

- Advertisement -

इस अवसर पर राजस्व अधिकारी, सम्बन्धित थानाध्यक्ष, पुलिस कर्मी, राजस्व कर्मी सहित फरियादीगण आदि उपस्थित रहे।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

सुलतानपुर-KNIT में दो दिवसीय ऐनुअल स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का हुआ समापन,एसडीएम विदुषी सिंह ने मशाल जला कर की थी शुरुआत,देखे रिपोर्ट।

सनसनीखेज खबरों के लिए kd news up चैनल करें सब्सक्राइब।


केएनआईटी में दो दिवसीय ऐनुअल स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का हुआ समापन,एसडीएम विदुषी सिंह ने मशाल जला कर की थी शुरुआत।