सुलतानपुर-KNIT में दो दिवसीय ऐनुअल स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का हुआ समापन,एसडीएम विदुषी सिंह ने मशाल जला कर की थी शुरुआत।

0 629

- Advertisement -

कमला नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सुल्तानपुर के छात्रों एवं शिक्षकों ने मिलकर दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का शुभारंभ 6 अप्रैल गुरुवार को किया।

- Advertisement -


केएनआईटी में दो दिवसीय ऐनुअल स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का हुआ समापन,एसडीएम विदुषी सिंह ने मशाल जला कर की थी शुरुआत।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीएम विदुषी सिंह रही,कार्यक्रम के दौरान उनका स्वागत के. एन.आई.टी. के डायरेक्टर प्रो केएस वर्मा, डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर प्रो ए एस पांडे, स्पोर्ट्स कन्वेनर प्रो वरुण कुमार ने मिलकर किया। साथ ही साथ कार्यक्रम को प्रखर एवं मजबूती के साथ आयोजित करने में छात्र नेतृत्व की भी भूमिका रही। जिसमें स्पोर्ट्स सेक्रेट्री राजीव सिंह, श्रीलेखा यादव और इनकी मैनेजमेंट टीम ने मिलकर अपना योगदान दिया। इस कार्यक्रम की शुरुआत एसडीएम विदुषी सिंह द्वारा प्रगति के प्रतिबिंब मशाल को जलाकर किया गया l दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट में विभिन्न खेल स्पर्धा का आयोजन किया गाया जिसमें छात्र छात्राओ ने बड़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।
आज शनिवार को knit में आयोजित ऐनुअल स्पोर्ट्स चैंपियन सिप का समापन किया गया। इस ऐनुअल स्पोर्ट्स चैंपियन सिप में एथलीट, फुटबॉल, क्रिकेट,वालीबॉल, बास्केटबॉल,और खो खो खेल आयोजित किया गया जिसमे लगभग पांच सौ छात्र छात्राओ ने प्रतिभाग किया।

वही के. एन.आई.टी. के डायरेक्टर प्रो केएस वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की खेल! मात्र एक जोश या प्रतिस्पर्धा से युक्त कोई भावना नहीं है, अपितु वर्तमान विश्व की वह आवश्यकता है जो स्वस्थ समाज के निर्माण का द्योतक है। इस खेल बच्चों का स्वास्थ्य बढ़ाने के लिए और तकनीकी शिक्षा के आलावा स्पोर्ट्स को आगे लाने के उदेश्य से किया गया लिए ताकि खेल भावना को आगे लेकर चला जा सके और साथ ही मानसिक स्तर भी अच्छा हो सके इस लिए इस खेल का आयोजन किया जाता है। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष किया जाता है लगभग तीन दिन का कार्यक्रम था जिसमे बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है।

केएनआईटी में चल रहे दो दिवसी वार्सिक स्पोर्ट्स का समापन 7 अप्रैल को संपन्न हुआ। इस सामरोह में डायरेक्टर प्रो के एस वर्मा , प्रो ए एस पांडेय , प्रो एस पी गंगवार ,प्रो वरुण कुमार , प्रो प्रदीप कुमार उपस्थित रहे।इस समारोह में विभिन्न श्रेणियों में आयोजित की गईं स्पर्धा के विजेताओं को निदेशक प्रो के.एस. वर्मा जी के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।
आयोजित किए गए खेल:-
100 मीटर (लड़के और लड़कियां)
200 मीटर (लड़के और लड़कियां)
400 मीटर (लड़के और लड़कियां)
800 मीटर (लड़के और लड़कियां)
1500 मीटर (लड़के और लड़कियां)
3000 मीटर (लड़के और लड़कियां)
लोंग जम्प (लड़के और लड़कियां)
जैवलिन (लड़के और लड़कियां)
शोट पुट (लड़के और लड़कियां)
डिस्कस थ्रोअ (लड़के और लड़कियां)
क्रिकेट
फुटबॉल
बैडमिंटन (लड़के और लड़कियां)
टेबल टेनिस (लड़के और लड़कियां)
बास्केटबॉल (लड़के और लड़कियां)
वौलीबाल (लड़के और लड़कियां)
कैरम
चैस
विभिन्न खेलों में छात्रों द्वारा प्राप्त पुरस्कार:-
क्र.सं. खेल प्रथम द्वितीय तृतीय
1 100 मीटर(लड़के) अमरीश (ईई). वैभव (सीई) अनुराग (ईई)
2 100 मीटर(लड़कियां) स्तुति (ईएल) अलीशा (एमई) काजल (सीएसई)
3 200 मीटर (लड़के) अमरीश (ईई) अमन (एमई) शिवेंद्र (ईएल)
4 200 मीटर(लड़कियां) श्रीलेखा (ईई) वेदिका (एमई) माशुमा (सीई)
5 400मी(लड़के) आदित्य(आईटी) अविरल(ईई) शिवेंद्र(ईएल)
6 400 मीटर(लड़कियां) दक्षिणानी (ईई) शिवांगी (आईटी) अंशिका (ईएल)
7 800 मीटर(लड़के) सुरेंद्र (आईटी) आदित्य (आईटी) पंकज (ईएल)
8 800मी(लड़कियां) अंजलि(ईई) पायल(आईटी)
9 1500 मीटर(लड़के) सुरेंद्र (आईटी) प्रज्वल (एमसीए) हर्षित (ईई)
10 1500मी(लड़कियां) अंजलि(ईई) दीक्षा(ईएल)
11 3000 मीटर (लड़के) सुरेंद्र (आईटी) पंकज (ईएल) हर्षित (ईएल)
12 भाला (लड़के) मंगलजीत (ईएल) सुधाकर (एमई)
13 भाला (लड़कियां) आकांक्षा (सीई) दीपाली (सीएसई) ललिता (ईएल)
14 शॉटपुट (लड़के) आलोक (ईएल) हरमनदीप (एमई) मंगलजीत (ईएल)
15 शॉटपुट (लड़कियां) श्रुति (ईएल) रचना (आईटी) दीप्ति (ईएल)
16 चर्चा (लड़के) आलोक (ईएल) सानिध्य (आईटी)
17 चर्चा (लड़कियां) अलीशा (एमई) कौशिकी (सीई)
18 लंबी कूद (लड़के) अमरीश (ईई) मंगलजीत (ईएल) आशीष (आईटी)
19 लंबी कूद (लड़कियां) श्रीलेखा (ईई) स्तुति (ईएल) मशुमा (सीई)