राजयोग मेडिटेशन से खुशनुमा जीवन एवं सुख शांति – बी.के. गीता दीदी।

0 129

- Advertisement -

राजयोग मेडिटेशन से खुशनुमा जीवन एवं सुख शांति – बीके गीता दीदी
3 मार्च 2023 सुलतानपुर

हमारी अनियमित जीवन शैली एवन कर्म इंद्रियों पर नियंत्रण ना होना ही वर्तमान में अनेक समस्याओं का कारण बनते है। जीवन को खुशनुमा एवं सुख शांति से भरपूर करने के लिए राजयोग मेडिटेशन की आवश्यकता है। उक्त उदगार ब्रह्माकुमारी संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू, राजस्थान से आये हुए ब्रह्माकुमारी गीता दीदी ने व्यक्त किया । वे आज स्थानीय ब्रह्माकुमारीज विश्वशांति भवन, पयागीपुर में एकत्रित ईश्वर प्रेमी भाई बहनों को राजयोग मेडिटेशन पर गहन चर्चा की।

- Advertisement -

गीता दीदी जी ने कहा कि राजयोग मेडिटेशन से हर समस्या का समाधान निकलता है। बुराई में भी अच्छाई देखने का प्रयास करने से मन पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जब हम मन को नियंत्रित करते हैं तभी हम अपने कर्म इंद्रियों को भी नियंत्रित कर पाते हैं। अगर मन के विचार नकारात्मक होंगे तो स्मृति, दृष्टि, वृत्ति, भावना, व्यवहार भी नकारात्मक बनता है। ऐसा होने से मन में तनाव पैदा होता है। मन के विचार ही वास्तव में बीज है।
गीता दीदी ने राजयोग मेडिटेशन को सुख शांति एवम् खुशहाल जीवन की संजीवनी बूटी बताया। उन्होंने बताया कि स्थाई सुख शांति का एकमात्र स्त्रोत आध्यात्मिकता है। उन्होंने बताया वर्तमान समय स्वयं को सकारात्मक बनाने की आवश्यकता है। सकारात्मक सोचने वाला हर परिस्थिति को स्वीकार कर विजयी बन सकता है। उन्होंने बताया कि अपने मन पर नियंत्रण ना कर पाने से नशा, व्यसन, आलस्य, क्रोध जैसी बुरी आदते लगती है जिससे हमसे भूले होने कि संभावनाए है |
जनपद सुल्तानपुर ब्रह्माकुमारीज सेवा केन्द्र की संचालिका दुर्गा बहनजी ने कहा राजयोग के नित्य अभ्यास से ही हमारा मनोबल और आत्मबल बढ़ता है। उन्होंने ने बताया हम कोन ,परमात्मा कोन राजयोग का महत्व भी बताया
के. एन.आई.टी सुल्तानपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हरेंद्र गुप्ता जी ने कहा कि वर्तमान की परिवेश में हर एक को किसी न किसी बात का तनाव जरूर होता है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज द्वारा बताई गई बातों को अमल में लाकर खुशहाल जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा राजयोग मेडिटेशन को अपनाकर जीवन में स्थाई सुख एवं शांति लाई जा सकती है। इसीलिए अपने सोच को सदा सकारात्मक रखें।
बी के शुभम भाई जी ने भी अपना उद्बोधन दिया |
कार्यक्रम में बी के दुर्गा दीदी ने संस्था का परिचय दिया |
कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट दयाराम पाल, गिरीशचंद श्रीवास्तव , जे पी पांडेय , विमलेश मिश्रा , काफी संख्या में वरिष्ठ नागरिक भी उपस्थित थे |अंत में बी के गीता दीदी ने
ने मनोबल, आत्मबल बढ़ाने के लिए राज योग भी कराया।

सुलतानपुर के नवागत डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल ने के.डी न्यूज़ यूपी से मुलाकात के दौरान कही बात,अब जिले के दस गांव अब होंगे चकाचक,देखे पूरी रिपोर्ट।

सनसनीखेज खबरों के लिए kd news up चैनल करें सब्सक्राइब।


जिले के दस गांव अब होंगे चकाचक, नवागत डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल ने के.डी न्यूज़ यूपी से मुलाकात के दौरान कही बात।