आखिरकार वर्चस्व की लड़ाई का मुख्य आरोपी शाका हुआ गिरफ्तार।एसपी ने रात में ही किया टीम गठित,क्या था पूरा मामला,देखे पूरी रिपोर्ट।

0 619

- Advertisement -

सुल्तानपुर-वर्चस्व की लड़ाई में प्रधान ढाबे के सामने चली थी गोली। गोसाईगंज थानाक्षेत्र के जासापारा निवासी हत्यारोपी शाका को 24 घंटे के भीतर कोतवाली देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार। हत्यारोपी के गिरफ्तार होने के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर तेज हुई पुलिस। गोसाईगंज पुलिस के साथ अन्य आरोपियों की चल रही तलाश। देहात कोतवाल अनिरुद्ध प्रताप सिंह बोले, जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे सभी हत्यारोपी।

- Advertisement -


आखिरकार वर्चस्व की लड़ाई का मुख्य आरोपी शाका हुआ गिरफ्तार।क्या था पूरा मामला।

खबर सुलतानपुर जनपद से है जहाँ मंगलवार को सूचना आई कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत गोली है जिसपर पर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारीगण घटनास्थल पर पहुॅचे। आगे की जानकारी देते हुये पुलिस की मीडिया सेल ने जानकारी दी कि प्रधान ढाबा पर पीड़ित गौरव पुत्र करमराज अपने 5 साथियों के साथ गाड़ी ठीक करवाने के लिये गया हुआ था। उसी समय अभियुक्तगण भी वहाॅ पर पहुॅचे। ये लोग एक-दूसरे से पूर्व से परिचित है और आपसी रंजिश की वजह से इनके बीच कहासुनी और झगड़ा हुआ जिसमें अभियुक्त पक्ष के गोली चलाने से पीड़ित गौरव की मृत्यु और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल को अग्रिम उपचार हेतु ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया गया है। पीड़ित पक्ष एवं अभियुक्त पक्ष के कुछ लोगों का पूर्व से अपराधिक इतिहास है। अभियुक्तों की गिरफतारी हेतु 5 टीमें गठित कर दी गयी हैं। आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। इस पूरे मामले पर लगभग सात बजे पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने मीडिया को जानकारी दी।

वही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभियुक्तों की गिरफतारी हेतु लगी टीम को रात्री लगभग 12 बजे कामयाबी मिली जिस पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को जानकारी दी।