बीजेपी विधायक विनोद सिंह और चेयरमैन बबीता जायसवाल के बीच रार खुलकर आई सामने,लोकार्पण कार्यक्रम में विनोद सिंह ने कसा तंज,देखे पूरी रिपोर्ट।

0 385

- Advertisement -

सुल्तानपुर-बीजेपी विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने अपने ही पार्टी के चेयरमैन बबीता जयसवाल पर कसा तंज। बोले कई वर्षों से नगरपालिका में कामकाज रहा ठप, यह रहा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण। 25 सड़कों के लोकार्पण के अवसर पर बोले भाजपा विधायक। लंबे समय से नगरपालिका चेयरमैन बबीता जायसवाल और विधायक विनोद सिंह के बीच रार खुलकर आई सामने। शहर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सभासदों के साथ सामूहिक कार्यक्रम में बोले विधायक विनोद सिंह।

- Advertisement -


बीजेपी विधायक और चेयरमैन बबीता जयसवाल के बीच रार खुलकर आई सामने,लोकार्पण में विनोद सिंह ने कसा तंज।

सुल्तानपुर में नगर क्षेत्र की 25 सड़कों के दिन सुधरने वाले हैं। अवस्थापना निधि के जरिये बनने वाली इस सड़क का आज विधायक विनोद सिंह ने न सिर्फ शिलान्यास किया बल्कि जल्द जल्द से कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए।

दरअसल बीते 5 सालों में नगर के कई प्रमुख सड़कों का बुरा हाल था। लगातार शिकायतों के बाद भी नगर पालिका प्रशासन ने कोई सुध नही ली तो सभासदों ने स्थानीय विधायक विनोद सिंह से गोहार लगाई। विधायक विनोद सिंह ने जिला प्रशासन से वार्ता की जिसके बाद अवस्थापना निधि के जरिये 25 सड़कों का निर्माण स्वीकृत किया गया। जिसमें करीब साढ़े 4 करोड़ से ज्यादा की लागत आनी है। इसी के शिलान्यास के लिये नगर के राम नरेश त्रिपाठी सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक विनोद सिंह ने इन सड़कों का शिलान्यास किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर पालिका चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही इन सड़कों का निर्माण शुरू करवा दिया जाय।ताकि जल्द से जल्द सड़के बन सकें। वहीं विनोद सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे सभासदों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अभी से सभी सभासदों को पुनः चुनाव में विजयी होने की बात कही। विनोद सिंह नेकहा की पार्टी नेतृत्व जिसे भी टिकट देगा हम सबका कर्तव्य है कि उसे जीतकर नगर पालिका की कुर्सी पर बैठाएं, ताकि सांसद मेनका गांधी, वे स्वयं और चेयरमैन मिलकर नगर का सर्वांगीण विकास कर सकें।

वहीं सदर एसडीएम सीपी पाठक ने कहा की सड़कें गुणवत्तापूर्ण बने इसके लिये समय समय पर निरीक्षण किया जायेगा, यदि कोई कमी आती है तो तत्काल सुधार करवाया जाएगा ताकि अच्छी सड़को का निर्माण हो सके। इस दौरान नगर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण अग्रवाल, ज्ञान जायसवाल नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल, डॉ संतोष सिंह, रमेश सिंह टिन्नू, विनोद पांडेय बिन्नू, अरुण सिंह, पवन सोनकर, मनीष जायसवाल, राजदेव शुक्ल बेनु, अमोल बाजपेयी, सहित कई सभासद,भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांगों ने लगाई दौड़,सभी बच्चों को टिफिन और बॉटल का किया गया वितरण।

सनसनीखेज ख़बरों के लिए kd news up चैनल करें सब्सक्राइब।


पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह और सीडीओ अंकुर कौशिक की मौजूदगी में दिव्यांगों ने लगाई दौड़,दीपिका चतुर्वेदी ने दिखाई हरी झंडी।