आईएएस अंकुर कौशिक ने अमृत सरोवर समेत प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण।

0 112

- Advertisement -

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत गुदरा, विकास खण्ड करौंदीकला में अमृत सरोवर का किया गया निरीक्षण।

रिपोर्ट-के.डी शुक्ल।

- Advertisement -

सुलतानपुर 02 नवम्बर/मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा बुधवार को ग्राम पंचायत गुदरा, विकास खण्ड करौंदीकला में अमृत सरोवर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अमृत सरोवर तक पहुँच मार्ग के दोनो तरफ अत्याधिक झाड़-झंखाड़ इत्यादि पाया गया, जिसे तत्काल साफ कराने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिये गये। उक्त सरोवर के निर्माण कार्य की प्रगति सन्तोषजनक नही पायी गयी। इस सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी एवं सचिव, ग्राम पंचायत का स्पष्टीकरण प्राप्त करनें एवं अवशेष कार्याे को समयान्तर्गत गुणवत्तायुक्त पूर्ण करानें के निर्देश दिये गये।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय नागनाथपुर हसरो, विकास खण्ड करौंदीकलां का किया गया औचक निरीक्षण।

सुलतानपुर 02 नवम्बर/मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय नागनाथपुर हसरो, विकास खण्ड करौंदीकलां का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई सन्तोषजनक नही पायी गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि विद्यालय में नियमित रूप से साफ-सफाई करायें। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्माणाधीन बाउण्ड्रीवाल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अब तक कराये कार्याे का मूल्यांकन करा अवगत कराने के निर्देश दिये गये।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

सीडीओ अंकुर कौशिक ने गोवंश आश्रय स्थल से लेकर गोमती नदी पर दीर्घ सेतु पर हो रहे निर्माण का किया निरीक्षण।