जिला अस्पताल डेंगू व वायरल बुखार के मरीजों से पटा,डेंगू से हालात खराब।

0 206

- Advertisement -

सुल्तानपुर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक डेंगू से हालात रहे है बिगड़।

जिला अस्पताल डेंगू व वायरल बुखार के मरीजों से पटा।

- Advertisement -

शुक्रवार को 231 लोगों की जांच में 41 और लोग डेंगू पॉजिटिव मिले।


शहर से लेकर गांव तक ड़ेंगू ने पाव पसरा,वायरल बुखार से हालात हुई खराब,देखे रिपोर्ट।

सुल्तानपुर जिला अस्पताल में शुक्रवार को ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक मरीजों की भीड़ थी। ओपीडी के बाहर बरामदे में तिल रखने की जगह नहीं थी। ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज बुखार से पीड़ित होकर पहुंचे थे।

सुल्तानपुर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक डेंगू से लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। जिला अस्पताल डेंगू व वायरल बुखार के मरीजों से पट गया है। हालत यह है कि मरीजों को बेड नहीं मिलने पर बेंच व फर्श पर ही लिटाकर उनका उपचार किया जा रहा है। इस बीच शुक्रवार को 231 लोगों की जांच में 41 और लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं।

जिला अस्पताल के जनरल और प्राइवेट वार्ड फुल निजी अस्पतालों का भी यही है

अस्पताल में डेंगू के मरीजों से आपदा वार्ड, जनरल और प्राइवेट वार्ड फुल हो चुके हैं। यही हाल शहर के निजी अस्पतालों का भी है।मलेरिया विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर के विवेकनगर और ओमनगर में जांच शिविर लगाया। विवेकनगर में 40 लोगों की डेंगू की जांच में 14 लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, ओमनगर में हुई 40 लोगों की जांच में कोई डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला है।

लैब टेक्नीशियन शेषनाथ ने बताया कि जांच में 27 लोग डेंगू पॉजिटिव।

शहर के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को हुई 231 लोगों की जांच में 41 डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने शुक्रवार को 151 लोगों की एनएस-1 डेंगू की जांच कराई। लैब टेक्नीशियन शेषनाथ ने बताया कि जांच में 27 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं।

इस पूरे मामले पर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ एस सी कौशल क्या कहते हैं आप भी सुने।

इस खबर को भी पढे।

डीएम ने क्यों उठा लिया हाथो में हँसिया, और किसानो को दे दी शक्त नशीहत।

सनसनीखेज ख़बरों के लिए kd news up चैनल करें सब्सक्राइब।


जिलाधिकारी ने क्यों उठा लिया खेत मे ही हँसिया, और किसानो को दे दी नशीहत।