आधार अपडेट के लिये सुलतानपुर में चलाया जा रहा है विशेष अभियान- जिलाधिकारी।

0 118

- Advertisement -

आधार अपडेट के लिये सुलतानपुर में चलाया जा रहा है विशेष अभियान- जिलाधिकारी।

     सुलतानपुर 15 अक्टूबर/जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में आधार अपडेट कराने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निवामियों को सलाह दी जाती है कि अगर आपका आधार बने हुए 10 साल या उससे अधिक हो गए है, तो अपने नजदीकी आधार केन्द्र पर जाकर आधार अपडेट व आनलाइन SSUP  के माध्यम से अपडेट जरूर करायें। 
  1. सुलतानपुर जिला प्रशासन एवं भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा सामूहिक रूप से सुलतानपुर जिले में आधार अपडेट के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत विशेष कैम्प संचालित किये जा रहे हैं, ताकि निवासी अपना आधार अपडेट आसानी से करा सके।
  2. जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया कि आधार एक अतिमहत्वपूर्ण दस्तावेज है इसके माध्यम से केन्द्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलता है, इसलिये इसका अपडेटेड होना जरूरी और लाभदायक है, अगर आपका आधार अपडेटेड होता है, तो आपको केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में बहुत आसानी होती है।
  3. आधार की एक विशेषता है कि आप इसे आसानी से अपडेट करा सकते हैं विशेष तौर पर अपना पता और मोबाइल नम्बर हमेशा अपडेट रखें। इस सन्दर्भ में निवासियों को सलाह दी जाती है कि अगर आपका आधार बने हुए 10 साल या उससे अधिक हो गये हैं, तो अपना आधार अपडेट जरूर करायें। आधार अपडेट के लिये अपने पते (Pol) एवं पहचान (PoA) का वैध प्रमाण लेकर अपने नजदीकी आधार केन्द्र आये और अपना आधार अपडेट करायें, इसके लिये निर्धारित शुल्क 50 रूपये है।
  4. आप अपना आधार दो प्रकार से अपडेट करा सकते हैं।
    (अ) ऑनलाइन https://ssup.uidai.gov.in/ssup/ से आप पते (Pol) एवं पहचान (PoA) का वैध प्रमाण अपलोड कर सकते हैं, जिसके लिये निर्धारित शुल्क 25 रूपये है।
    (ब) अपने नजदीकी आधार केन्द्र पर जाकर आप अपने आधार में अपडेट करा सकते हैं, जिसके लिये शुल्क 50 रूपये है। अपने नजदीकी आधार केन्द्र का पता जानने के लिये https://appointments.uidai.gov.in/bookappointment.aspx पर लॉग इन करें। आप आधार भुवन पोर्टल https://bhuvan.nrsc.gov.in/aadhaar/ के माध्यम से भी अपने नजदीकी आधार केन्द्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

5. सुलतानपुर जिले में आधार नामांकन और अपडेट करने हेतु लगभग 85 आधार नामांकन और अपडेट मशीन कार्यरत है। इन आधार नामांकन और अपडेट मशीनों ने पिछले एक महीने के दौरान लगभग 10 हजार नए आधार नामांकन और लगभग 27 हजार आधार अपडेट किये हैं।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

- Advertisement -

सुल्तानपुर-जनपद में सभी आशा कार्यकत्रियों को नही मिला स्मार्टफोन,घर के स्मार्टफोन पर सर्वे कराने का बनाया जा रहा है दबाब?

सनसनीखेज ख़बरों के लिए kd news up चैनल करें सब्सक्राइब।


सभी आशा कार्यकत्रियों को नहीमिला हैं स्मार्टफोन लेकिन मोबाइल पर सर्वे कराने का बनाया जा रहा है दबाब?

मनरेगा कार्य में पारंगत बनाने के लिए सभी जिम्मेदारों की 20 अक्टूबर को लखनऊ में होगी ट्रेनिंग-अनवर शेख़।