सुल्तानपुर-डीएम व सीडीओ द्वारा जनपद में चल रहे अभियान और कार्यों का किया गया ताबड़तोड़ आकस्मिक निरीक्षण।

0 323

- Advertisement -

डीएम व सीडीओ द्वारा गोवंश आश्रय स्थल पीढ़ी, विकास खण्ड जयसिंहपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

    सुलतानपुर 07 अप्रैल/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा गोवंश आश्रय स्थल पीढ़ी, विकास खण्ड जयसिंहपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। 
    निरीक्षण के समय कुल 129 गोवंश संरक्षित पाये गये, जिसमें 62 नर व 67 मादा थे। निरीक्षण के दौरान टीन शेड का निर्माण हो रहा था। गोवंश आश्रय स्थल पर संरक्षित गोवंशों हेतु भूषा, चारा व दाना पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध था। उन्होंने निर्देशित किया कि संरक्षित गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में चारा व दाना दिये जायें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि टीन शेड के निर्माण होने के पश्चात नर व मादा गोवंशों को अलग-अलग शेडों में संरक्षित किया जाय। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट पिट को भी देखा तथा सराहना की। उन्होंने कहा कि गोशाला में गोवंशों हेतु पेयजल की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित की जाये। 

उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि नियमित रूप से आश्रय स्थल का निरीक्षण/सत्यापन किया जाय तथा आवश्यकतानुरूप चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जाय। उन्होंने गोवंशों को लू/तेज हवा से बचाने हेतु आश्रय स्थल पर उचित व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी संतोष सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

- Advertisement -


उत्तर प्रदेश-अजब हैं योगीबाबा की पुलिस का कारनामा,जनता में हो गई किरकिरी, गजब हैं भाई।

सुल्तानपुर-अजब हैं योगीबाबा की पुलिस का कारनामा,जनता में हो गई किरकिरी, गजब हैं भाई,देखे पूरे मामले की वीडियो रिपोर्ट।


[ जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संचारी रोग अभियान के तहत चलाये जा रहे कार्यों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

डीएम व सीडीओ द्वारा नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र व बाउण्ड्रीवाल का किया गया निरीक्षण।

सुलतानपुर 07 अप्रैल/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा संचारी रोग अभियान के तहत चलाये जा रहे साफ-सफाई अभियान ग्राम पंचायत गुड़बड, स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 से निर्मित शौंचालय का निरीक्षण, ग्राम पंचायत पिंडोरन में निर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र तथा प्राथमिक विद्यालय पिण्डोरन, विकास खण्ड जयसिंहपुर में नव निर्मित बाउण्ड्रीवाल का निरीक्षण किया गया।  
  संचारी रोग अभियान के तहत चलाये जा रहे साफ-सफाई अभियान का अवलोनक किया तथा उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि नियन्त्रण एवं उपचार की जानकारी घर-घर पहँुचायी जाय। लोगो को बचाव के लिए जागरूक किया जाय और उन्हें बताया जाये कि रोगग्रस्त होने पर उपचार में देरी और लापरवाही न करें। 

तत्पश्चात स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के तहत निर्मित शौंचालय का निरीक्षण किया। इसके पश्चात ग्राम पंचायत पिंडोरन में निर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र व प्राथमिक विद्यालय पिण्डोरन, विकास खण्ड जयसिंहपुर में नव निर्मित बाउण्ड्रीवाल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र तथा प्राथमिक विद्यालय पिण्डोरन के बाउण्ड्रीवाल की गुणत्ता चेक की गयी, जो सही पायी गयी। बाउण्ड्रीवाल का निर्माण महात्मा गाँधी राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी योजना के तहत निर्मित कराया गया है।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।