उत्तर प्रदेश-योगी कैबिनेट में 35 जिलों को मिली जगह तो क्यों 40 रह गए खाली हाथ,देखे वीडियो रिपोर्ट।

0 377

- Advertisement -

किस जिले से कितने मंत्री?: योगी कैबिनेट में 35 जिलों को मिली जगह तो 40 रह गए खाली हाथ,कहाँ कहाँ से बनाए गए तीन-तीन मंत्री, हम आप को सिलसिले वार सब जानकारी देंगे

- Advertisement -


40 जिलो को क्यों नही मिल पाया योगी के मंत्रिमंडल में जगह,किन किन जिलो को मिला मंत्री पद देखे रिपोर्ट।

राजधानी लखनऊ, प्रयागराज सहित 22 जिलों से एक-एक नेता को मंत्री बनाया गया है। कुल 13 जिले ऐसे हैं जहां के एक से ज्यादा नेता मंत्री बने हैं। इनमें आगरा, वाराणसी, अलीगढ़, कानपुर देहात और शाहजहांपुर से तीन-तीन मंत्री बने हैं। 
योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली। योगी के साथ 52 मंत्रियों ने भी शपथ ली। नए मंत्रिमंडल में राज्य के 75 जिलों में 35 जिलों के नेताओं को जगह मिली है। वहीं, 40 जिलें ऐसे हैं जिन्हें योगी मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। आगरा समेत पांच जिले ऐसे हैं, जहां से तीन-तीन मंत्री बने हैं। 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले से दो मंत्री हैं। खुद मुख्यमंत्री के अलावा निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद भी गोरखपुर जिले से आते हैं। पड़ोसी जिले देवरिया, बलिया, हरदोई, सीतापुर, बरेली, मेरठ और सहारनपुर जिले से भी दो-दो मंत्री बनाए गए हैं। 


योगी की नई कैबिनेट में आगरा का भी दबदबा रहा है। जिले में नौ विधानसभा सीटें हैं। इस बार यहां की सभी सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। नौ विधायकों में से तीन को मंत्री बनाया गया है। इनमें आगरा ग्रामीण से जीतीं बेबीरानी मौर्य और आगरा दक्षिण से जीते योगेंद्र उपाध्याय शामिल हैं। वहीं, आगरा से आने वाले एमएलसी धर्मवीर प्रजापति भी मंत्री बनाए गए हैं। 

कुल 13 जिले ऐसे हैं जहां के एक से ज्यादा नेता मंत्री बने हैं। इनमें आगरा से चार, वाराणसी, अलीगढ़, कानपुर देहात और शाहजहांपुर से तीन-तीन मंत्री बने हैं। वहीं, आठ जिलों से दो-दो नेताओं को मंत्री बनाया गया है।


राजधानी लखनऊ, प्रयागराज सहित कुल 22 जिलों से एक-एक नेता को मंत्री बनाया गया है। इनमें मुजफ्फरनगर, संभल, रामपुर, बागपत, मथुरा, पीलीभीत, लखनऊ, अमेठी, कान्नौज, ललितपुर, बांदा, प्रयागराज, बाराबंकी, जौनपुर, एटा, जालौन, मुरादाबाद, मऊ, चित्रकूट, गाजियाबाद, रायबरेली और कौशांबी जिले शामिल हैं।  

सपा प्रमुख अखिलेश यादव मैनपुरी जिले की करहल सीट से जीते हैं। मैनपुरी जिले में की चार में दो सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। मैनपुरी सीट से जीते जयवीर सिंह को मंत्री बनाया गया है। इसी तरह रामपुर जिले की रामपुर सीट से आजम खान जीते हैं। जिले की पांच में से तीन सीटें सपा और दो सीटें भाजपा को मिली हैं। जिले की बिलासपुर सीट से जीते बलदेव औलख को फिर से मंत्री बनाया गया है।

इसे भी पढे।

दुर्योधन के बजाय युधिष्ठिर शकुनि से जुआ खेलने लगे,महाभारत होना तो तय है।-विधायक शिवपाल यादव।

अपडेट ख़बरों के लिए awadhi tak और kd news up यूट्यूब चैनल को करें सब्सक्राइब।


सपा विधायकों की बैठक में ना बुलाये जाने पर नाराज शिवपाल यादव ने दिखाया बागी तेवर, क्या है पूरा मामला,


कानपुर नगर, अयोध्या समेत 40 जिले ऐसे हैं जिन्हें योगी सरकार के नए मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं मिल सका है। इसमें कई बड़े जिले भी शामिल हैं। सुलतानपुर
जनपद में विधानसभा की पांच सीटे है जिसमे चार सीट भाजपा और एक सीट सपा को मिला है ।कानपुर नगर जिला जहां से 10 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से छह सीटों पर भाजपा, एक पर उसकी सहयोगी अपना दल को जीत मिली थी। वहीं, तीन सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद भी जिले से कोई मंत्री नहीं बना है। इसी तरह अयोध्या जिले जहां से चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने की अटकलें थी, वहां से भी कोई मंत्री नहीं बनाया गया है। जिले की पांच में से तीन सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। 

बालीवुड़-उर्फी जावेद के बयान ने मचाई खलबली,हिंदू और मुस्लिम को लेकर क्या कह गईं उर्फी जावेद।

अपडेट ख़बरों के लिए kd news up और awadhi tak यूट्यूब चैनल करें सब्सक्राइब।


हिंदू और मुस्लिम को लेकर ये क्या कह गईं उर्फी जावेद, बयान ने मचाई खलबली