#अमेठी।भाजपा प्रत्याशी डॉ संजय सिंह व डॉ अमिता सिंह ने किया क्षेत्र में जनसंपर्क

0 311

- Advertisement -

चंदन दुबे की रिपोर्ट

अमेठी के सम्मान के लिए सदैव काम किया है और जीवन पर्यन्त काम करता रहूँगा-डॉ0 संजय सिंह

- Advertisement -

चंदन दुबे की रिपोर्ट

प्रदेश सरकार ने योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश के 86 लाख किसानों के कर्ज माफ किया- डॉ0 संजय सिंह

हमने अमेठी के विकास का प्रण लिया है-डॉ0 संजय सिंह

हमारा अमेठी से पारिवारिक रिश्ता है-डॉ0 संजय सिंह

बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व अमेठी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ0 संजय सिंह ने अमेठी ब्लाक के खेरौना न्यायपंचायत का दौरा किया। भाजपा प्रत्याशी डॉ0 संजय सिंह ने हथकिला, बहोरापुर,जमालपट्टी, डेढ़पासर,महसो,ज्ञानचंद्रपुर,रेभा, गंगौली, भुसहरी, पूरे गड़रियन गाँव मे जनसंपर्क किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों द्वारा डॉ0 संजय सिंह का भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ0 संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश के 86 लाख किसानों के कर्ज माफ किया। पीएम किसान सम्मान निधि से 2.5 करोंड किसानों को 6000 वार्षिक की आर्थिक मदद मिली। महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण आज स्थापित हुआ है। डॉ0 सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 3 लाख को संविदा पर नौकरियाँ भी दिया है जो योगी आदित्यनाथ के द्वारा बिना किसी भेद-भाव के किया गया है। उन्होंने कहा उसी संकल्प के साथ हमने अमेठी के विकास का प्रण लिया है। क्योंकि अमेठी हमारी जन्मभूमि है और कर्मभूमि भी है। हमारा अमेठी से पारिवारिक रिश्ता है। डॉ0 संजय सिंह ने कहा कि अमेठी के सम्मान के लिए सदैव काम किया है और जीवन पर्यन्त काम करता रहूँगा।इस दौरान क्षेत्र के सैंकड़ों समर्थक और स्थानीय उपस्थित रहे।


योगी सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बना-डॉ0 अमीता सिंह

आज स्वच्छ भारत अभियान में यूपी नम्बर वन है-डॉ0 अमीता सिंह

अमेठी की जनता डॉ0 संजय सिंह को चुनने के साथ दो जनसेवक स्वतः प्राप्त कर लेगी-डॉ0 अमीता सिंह

बुधवार को पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री डॉ0 अमीता सिंह ने भादर ब्लाक के भादर न्यायपंचायत में जनसंपर्क किया। डॉ0 अमीता सिंह ने घोरहा बाजार, भादर, भावापुर, परसोइया, नरहरपुर, रतापुर, मंगरा, मवइया, नेवढ़िया, सवनगी गाँवों में लोगों से मुलाकात किया। इस दौरान डॉ0 अमीता सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यूपी सरकार ने योगी जी के नेतृत्व में हर तरह से विकास किया है। इसी सरकार ने 59 मेडिकल कालेज का निर्माण और संचालन किया, रायबरेली और गोरखपुर में एम्स का निर्माण और संचालन किया। आज उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन चुका है। 5 एक्सप्रेस वे और 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला यूपी पहला राज्य बना है। स्वच्छ भारत मे यूपी नम्बर 1 है। डॉ0 अमीता सिंह ने कहा कि चुनाव हम जीते हुए हैं अब आपके समर्थन से जीत का बड़ा मार्जिन ही प्राप्त करना शेष है। डॉ0 अमीता सिंह ने कहा कि मैंने विधायक रहते हुए क्षेत्र का चतुर्दिक विकास किया था। अबकी बार डॉ0 संजय सिंह को चुनने के लिए जब आप कमल निशान का बटन दबाएंगे तो आप दो जन सेवक स्वतः पाएंगे। जो आपके हर सुख-दुःख में आपके साथ खड़े रहेंगे।इस दौरान उनके साथ क्षेत्र के सैंकड़ों समर्थक और स्थानीय उपस्थित रहे।