#Sultanpur-#दुर्गापूजामहोत्सव में #समन्वय बना रहेगा तो #जिलेकीछवि बनी रहेगी-#डीएम

0 283

- Advertisement -

दुर्गापूजा महोत्सव में समन्वय बना रहेगा तो जिले की छवि बनी रहेगी : डीएम

रिपोर्ट-सत्य प्रकाश गुप्ता

- Advertisement -

सुलतानपुर। जिला सुरक्षा संगठन का दुर्गापूजा मेला में लगने वाले शिविर का चौक में डीएम एसपी, एडीएम प्रशासन, एस डी एम, ने शुभारम्भ किया।
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कहाकि यह संगठन है गंगा जमुनी तहजीब का सही उदाहरण हैं। विशवास जताया कि संगठन के रहते त्योहार कुशलता से सम्पन्न होगा। समन्वय से सद्भाव बनेगा। समन्वय से ही सब कुछ चलता है यह समन्वय बना रहे। हम दूसरे को सुनते और समझते रहें । इसकी अच्छी छवि बनी रहे।
पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन कुमार मिश्र ने कहाकि संगठन का लोगो सद्भाव, सुरक्षा, समन्वय काफी आकर्षक है। कोरोना जब से शुरू हुआ है इन शब्दों की महत्ता बन गयी है। एक शेर के साथ कहाकि कोरोना लिया ही नही हमें दिया भी। हमारे पास हमेशा समयाभाव रहता रहा हैं। कोरोना के परिवार की महत्ता को समझाया। संगठन अपने उद्देश्यों के तहत त्योहार सम्पन्न कराएगा। महोत्सव को संम्पन्न करने में आपके दोनों हाथ हमारे साथ खडें रहेंगे।
अतिथियों का स्वागत संबोधन करते हुए संयोजक सुंदर लाल टंडन ने कहाकि यह संगठन जिले साम्प्रदायिक सौहार्दय के लिए काम करता हैं। ऐसा संगठन प्रदेश में इकलौता हैं। अध्यक्ष बलदेव सिंह ने कहाकि संगठन प्रशासन और जनता के बीच समन्वय बनाये रखने का काम करता हैं। कोरोना नही गया है आप सभी मेले के बीच शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए भी संबोधित किया।
संगठन के कमल नयन पांडेय ने कहाकि पूरे भारत वर्ष में दुर्गापूजा महोत्सव जिस भव्य और उल्लास से सम्पन्न होता है कहीं नही हैं। यह सामाजिक संस्कृतियां समन्वय , परस्पर रही हैं। यहाँ हिन्दू समाज के त्योहार को मुस्लिम और मुस्लिम के त्योहार को हिन्दू मनाते हैं। कई बार स्थिति हुई जब टकराव की स्थिति बनी किंतु समय रहते लोगो ने संभाल लिया। संगठन के लोग बगलगिन होने की कुंठा नही पालते हैं। यहाँ कोई संगठन किसी को नीचा नही दिखाने का काम करता। प्रशासन चाहता है तो संगठन भी कंधा से कंधा मिला कर काम करते है किंतु कभी कुछ अधिकारी संगठन को महत्व नही देते तो हम बुरा नही मानते। गुरुर से प्रशासन नही चलता हैं।
केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कहाकि सभी धर्मों के लोगो के ईश्वर ने सुनी और आज हम कोरोना से राहत महसूस कर रहे हैं, जिले में सभी शिविर जनहित में लगाये जाते हैं।
संचालन कार्यालय सचिव पत्रकार अरुण जायसवाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन आशीष अग्रवाल ने किया।