मां की सेवा के लिए एक आईएएस ने डीएम का पद ठुकराया,देखे क्या थी कहानी।

0 931

- Advertisement -

जबलपुर-जबलपुर जिले में युवा आईएएस अधिकारी ने अपनी मां के सेवा के लिए कलेक्टर का पद ठुकरा दिया है। इस अधिकारी का नाम अनूप कुमार सिंह है।
देश का हर युवा आईएएस बनकर कलेक्टर बनना चाहता है। आईएएस की कठिन परीक्षा पास करने के बाद उसका सपना होता है की वो किसी जिले का कलेक्टर बनकर जनता और देश की सेवा कर सके।

अनूप सिंह ने शासन को बताया, वो अभी मां की सेवा चाहते करना। इस वजह से फिलहाल कलेक्टर के पद को नही कर सकते स्वीकार।

- Advertisement -

प्रदेश शासन से उनके कलेक्टर पद के लिए आदेश भी आ गया लेकिन अनूप सिंह ने शासन को बताया कि अभी उनकी मां का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। अनूप सिंह ने शासन को ये भी बताया कि वो अभी मां की सेवा करना चाहते हैं। इस वजह से फिलहाल कलेक्टर के पद को स्वीकार नहीं कर सकते।2013 बैच के आईएएस अधिकारी अनूप कुमार सिंह को बीते दिनों दमोह जिले का कलेक्टर बनाया गया था।

इनकार करने के बाद सरकार ने आठ मई को इस आदेश को दिया निरस्त।

इनके इनकार करने के बाद सरकार ने आठ मई को इस आदेश को निरस्त कर दिया था। अनूप कुमार सिंह की जगह इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त एस कृष्ण चैतन्य को दमोह का कलेक्टर बनाया गया है।

अनूप सिंह मूलतः उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के हैं रहने वाले।


जबलपुर नगर पालिक निगम में कमिश्नर रहते हुए उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं।अनूप सिंह जबलपुर में वर्त्तमान समय में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ्य है इसके पहले वो जबलपुर नगर निगम में कमिश्नर थे। अनूप सिंह मूलतः उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले हैं, शांत स्वाभाव और काम के प्रति वो हमेशा स्ट्रिक्ट रहते हैं।

बुधवार को विकास भवन में विधायक देवमणि दृवेदी ने सीएमओ व डीडीओ से जनता में पूछे जा रहे सवालों का मांगा जबाब।


मां के प्रति स्नेह देखकर जबलपुर में हो रही है उनकी तारीफ।

मां के प्रति उनका स्नेह और आदर देखकर जबलपुर में उनकी तारीफ हो रही है।अनूप सिंह फिलहाल अपनी बीमार मां की सेवा में दिन रात लगे हुए हैं। अनूप सिंह ने आज अपनी बीमार मां के लिए कलेक्टर जैसे इतने बड़े पद को ठुकरा दिया, जिस पद पर जाने के लिए न जाने कितनी कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है।


#विधायक राजेशगौतम की मेहनत लाई रंग, जनपद का पहला ऑक्सीजन प्लांट शुरू


वर्दीधारीप्रेमिका का कारनामा,पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, प्रेमी के कहने पर उसके विपक्षी को अपने प्यार के झांसे में किया कैद,बाग में बुला कर साथी संग की कर दी हत्या।