KDNEWS/अमेठी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडारोहण कर मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस

0 77

- Advertisement -

अमेठी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडारोहण कर मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

कांग्रेस स्थापना दिवस पर आयोजित 3 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 28/12/2020 को जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष सिंघल द्वारा झंडारोहण और वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम शुभारंभ हुआ।झंडारोहण के पश्चात सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने स्थापना के साथ ही स्वाधीनता की लड़ाई लड़ कर भारत को स्वतंत्र किया।लंबे संघर्ष के बाद आजादी प्राप्त करके औद्योगिक क्रांति, वैज्ञानिक तकनीकी प्रगति के साथ किसानों युवाओं असहाय व आमजन की उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया और भारत दुनिया में सशक्ततम रूप में उभरा।आज भी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में कांग्रेस आमजन की लड़ाई देश ,प्रदेश व जिले में लड़ रही है।निर्धारित 3 दिवसीय जनसंदेश यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन 5 किलोमीटर पदयात्रा के तहत आज गौरीगंज नगर में वार्ड नंबर 2 सोनू सिंह के आवास से दयालपुर, सरायहृदयशाह, टीवी टावर होते हुए मधुकहर तक पहुंचा। भारी हुजूम के साथ चल रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, किसान बचाओ देश बचाओ, किसानों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में, के नारे के साथ वातावरण गुंजायमान किए थे।यह जनसंदेश यात्रा चौतरफा सभी में जोश भर रही है।

उपस्थित प्रमुख लोगों में पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी,पूर्व जिला अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह,मुख्य प्रवक्ता डॉ अरविंद चतुर्वेदी, धर्मराज बहेलिया,प्रशांत त्रिपाठी, लखन लाल वर्मा,मोहम्मद मुबीन चंदन,रामबरन कश्यप,दिग्विजय सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह,बैजनाथ तिवारी, सोभनाथ यादव इंद्र प्रसाद श्रीमाली, सुनील कुमार,वीरेंद्र मिश्रा, पूर्व प्रभारी महबूब खा,रिफाकत रसूल,हाजी इसरार,रजवाड़ी प्रसाद पासी, राजरानी पाल,छोटू,सर्वेश सिंह, सेनानी,अनुज त्रिपाठी,राजू ओझा, सुनील सिंह,रविंद्र सिंह,प्रशांत दुबे, हनुमंत विश्वकर्मा,सोनू सिंह,मो.ताहिर फारुकी,अभयदत्त चौबे,पंकज मिश्रा, दिनेश तिवारी,राहुल गुप्ता,कुलवंत सिंह,शिवेंद्र विक्रम सिंह,विकास यादव,महादेव पांडे,सदाशिव यादव, मनोज कश्यप,मैकूलाल पासी,गुलाम रसूल, रेहान,देवेश पांडे,तुलसीराम पासी,राममिलन पथिक,राम प्रसाद गुप्ता,आशीष गिरी,जगन्नाथ यादव, त्रिभुवन भारती,बृजेश तिवारी,संजय यादव,राजबहादुर का शिवदयाल शर्मा सबीना बानो इत्यादि उपस्थित रहे।

यह जानकारी कांग्रेस कमेटी के जिला प्रवक्ता डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने दी।