सुलतानपुर-रेफ पीड़िता का स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी के लिए पहुंची जिला अधिकारी महिला चिकित्सालय,

0 381

- Advertisement -

*जिला महिला चिकित्सालय पहुंची डीएम और पीड़िता का लिया स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी।*

*पीडिता के परिवारजनों को हर सम्भव सहायता देने का दिया आश्वासन- जिलाधिकारी।*

- Advertisement -

सुलतानपुर 14 फरवरी/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती द्वारा आज पूर्वान्ह में जिला महिला चिकित्सालय पहंुचकर रेप पीड़िता से मिलकर उसके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी ली और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सीबीएन त्रिपाठी को निर्देशित किया कि बच्ची के पूरे शरीर का परीक्षण/जाॅच कराकर समुचित उपचार किये जाये। उन्होंने कहा कि बच्ची को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिये। पीड़िता के परिवारजनों के साथ जिला प्रशासन है, जो हर सम्भव सहायता के लिये तत्पर है।
जिलाधिकारी ने पीड़िता के परिवारजनों से मिलकर उन्हें आश्वस्त किया कि बच्ची नार्मल है। नियमानुसार मेडिकल प्रक्रिया हो रही है। चिकित्सालय में सभी सुविधायें उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि बच्ची के इलाज में जो आवश्यकता पड़ेगी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन आपके साथ है, घबराने की जरूरत नहीं है। आपको न्याय जरूर मिलेगा।
————————————————————
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा प्रसारित।