सुलतानपुर-राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 08 फरवरी को

0 195

- Advertisement -

*राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 08 फरवरी को*

सुलतानपुर 06 फरवरी/ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 08 फरवरी को सर्वोच्च न्यायालय व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में जनपद न्यायाधीश श्री तनवीर अहमद की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय, सुलतानपुर एवं समस्त तहसील स्तर पर किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुलतानपुर सचिव सतीश कुमार मगन ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 08 फरवरी कोे प्रातः 10 बजे से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं राजस्व मनरेगा, भूमि अधिग्रहण, चकबन्दी वादों, दीवानी वाद, लघु दाण्डिक वाद, इजराय वाद एवं अन्य सुलह समझौते के आधार पर होने वाले वादों का निस्तारण किया जाएगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सचिव द्वारा सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों व सम्बन्धित अधिकारियों तथा जनपदवासियों से अधिक से अधिक मुकदमों के निस्तारण हेतु अपील की गई है, जिससे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में जन सामान्य को लाभान्वित किया जा सके।
—————————————–
*जिला पंचायत की सामान्य बैठक 08 फरवरी को।*

- Advertisement -

सुलतानपुर 06 फरवरी/ जिला पंचायत सुलतानपुर की सामान्य बैठक 08 फरवरी को अपरान्ह 12 बजे जिला पंचायत सभागार में अध्यक्ष जिला पंचायत के निर्देशानुसार आयोजित की गयी है।
यह जानकारी अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत उदय शंकर सिंह ने देते हुए बताया कि उपरोक्त बैठक में समस्त सदस्यगण/पदेन सदस्यगण को समय से स्वयं प्रतिभाग करने हेतु अनुरोध किया गया है।
———————————————
*जिला पर्यावरण समिति की बैठक 11 फरवरी को*

सुलतानपुर 06 फरवरी/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक 11 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जायेगी।
यह जानकारी प्रभागीय निदेाक/सदस्य, जिला पर्यावरण समिति, सुलतानपुर आनन्देश्वर प्रसाद ने देते हुए बताया कि उक्त बैठक में समय से भाग लेने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
—————————————
*एचआईवी/एड्स विषयक जनपद स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन 11 फरवरी को*

सुलतानपुर 06 फरवरी/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती के निर्देशानुसार मेनस्ट्रीमिंग के अन्तर्गत एचआईवी/एड्स विषयक जनपद स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन 11 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया जायेगा।
यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सीबीएन त्रिपाठी ने देते हुए बताया कि उपरोक्त कार्यशाला में प्रतिभाग करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
————————————-
जनपदीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन।

सुलतानपुर 06 फरवरी/ युवा कल्याण एवं प्रादेशित विकास दल विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय जनपदीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी, कुश्ती, वालीबाल, तथा भारोत्तोलन बाल/बालिकाओं की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी बालक प्रतियोगिता में दोस्तपुर विजेता, दूबेपुर उप विजेता तथा बालिका कबड्डी में कुड़वार विजेता जयसिंहपुर विजेता, वेटलिफ्टिंग बालक में लम्भुआ विकास खण्ड का दबदबा रहा है। इसी प्रकार वालीबाल बालक प्रतियोगिता में विकास खण्ड धनपतगंज विजेता तथा विकास खण्ड दूबेपुर उप विजेता रहा।
दो दिवसीय जनपदीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्या तथा प्रथम राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता सत्यनाथ पाठक द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी राजेश वर्मा सहित उनके स्टाफ तथा बालक/बालिका आदि उपस्थित रहे।
————————————————————————-
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।