यूपी/अमेठी-परशुरामपुर डेडपसार में हुआ खिचड़ी भोज का आयोजन

0 274

- Advertisement -

यूपी/अमेठी-परशुरामपुर डेडपसार में हुआ खिचड़ी भोज का आयोजन

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

भाजपा के नेता प्रधान डेडपसार देवप्रकाश पाण्डेय के निवास पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।

कैबिनेट मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी के निर्देश पर खिचड़ी भोज में भाजपा के अमेठी विधायक प्रतिनिधि अनन्त विक्रम सिंह के साथ अमेठी के कई और बड़े नेता शामिल हुए।जिसमे पार्टी के कार्यो के बारे में चर्चा करते हुए खिचड़ी भोज की शुरुआत की गई।

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व डेडपसार प्रधान देवप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि हम हर साल की तरह इस साल भी खिचड़ी भोज का आयोजन किया है इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाता है और भाजपा पार्टी खिचड़ी भोज का आयोजन कई वर्षों से कर रही है।

जिसमे काशी तिवारी,सदाशिव पाण्डेय,भीम दुबे अरुण पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय,राघुवेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह प्रधान टीकरमाफी, भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।