यूपी/अमेठी-जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय व मुंशीगंज स्थित अस्थाई केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण

0 275

- Advertisement -

यूपी/अमेठी-जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय व मुंशीगंज स्थित अस्थाई केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

शिक्षक के रूप में नजर आए डीएम, बच्चों से पूछे कई सवाल

जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया।इस दौरान डीएम ने पाया कि केंद्रीय विद्यालय की बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य चल रहा है। कार्यदाई संस्था यूपी सिडको के जूनियर इंजीनियर कमलनाथ ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय की बाउंड्री वॉल हेतु शासन से 1.54 करोड़ रूपए की स्वीकृति मिली थी,जिसमें से अभी तक 54 लाख रुपए आवंटित हुए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय की बिल्डिंग निर्माण हेतु अभी तक धनराशि आवंटित नहीं हुई है। डीएम ने बाउंड्री वाल का कार्य शीघ्र पूरा करने के साथ ही बिल्डिंग निर्माण हेतु धनराशि के लिए शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।इसके बाद जिलाधिकारी ने मुंशीगंज स्थित अस्थाई केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया।अस्थाई केंद्रीय विद्यालय में 01 से 05 तक कक्षाएं चल रही हैं। डीएम ने बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी लेते हुए उनसे कई सवाल पूछे हैं जिसका बच्चों ने सही सही जवाब दिया।

डीएम ने बच्चों से एबीसीडी व गिनती सुना तथा हिंदी भी पढ़वाई तथा गणित के सवाल भी पूछे।इस दौरान केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार मौजूद रहे।