रायबरेली-भाजपा नेताओं के मुंह से “बेटी बचाओ का नारा” लगता है गाली जैसा : शैलजा सिंह

0 176

- Advertisement -

भाजपा नेताओं के मुंह से “बेटी बचाओ का नारा” लगता है गाली जैसा : शैलजा सिंह

रिपोर्ट- हिमांशु शुक्ला

- Advertisement -

रायबरेली- उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को आरोपितों द्वारा जिदा जलाने की घटना से लोगों में आक्रोश है। कांग्रेस महिला संगठन की ओर से घटना के विरोध में प्रदर्शन किया गया। वहीं सीएम और पीएम का पुतला जलाकर नारेबाजी की। इससे पहले कांग्रेस कार्यालय में जिला महिला कांग्रेस की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए शैलजा सिंह ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर केंद्र और राज्य सरकारों के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि भाजपा नेताओं के मुंह से बेटी बचाओ का नारा अब गाली जैसा लगने लगा है, क्योंकि आए दिन बेटियों के साथ दुराचार जैसी घटनाएं हो रही हैं। जिदा जला दिया जाता है। इसके बाद महिलाएं नारे लगाते हुए तिलक भवन से बस स्टेशन चौराहे पहुंची, जहां पुतला जलाया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष सईदुल हसन, वीके शुक्ला, लक्ष्मी सिन्हा, प्रभा द्विवेदी, सुनीता गुप्ता, आसिया बानों, ममता सिंह, रेखा विश्वकर्मा, गीतांजलि, परवीन फात्मा, रेखा यादव, आशीष द्विवेदी, मीसम नकवी आदि मौजूद रहे।