रायबरेली-31 घंटे बाद मिली लाश, घर के पास तालाब में डूबा मासूम

0 222

- Advertisement -

31 घंटे बाद मिली लाश, घर के पास तालाब में डूबा मासूम

रिपोर्ट- हिमांशु शुक्ला

- Advertisement -

रायबरेली : शहर कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा मुहल्ले में रविवार की सुबह गुम हुए मासूम मुर्तजा की मौत हो गई। जिगर के टुकड़े की तलाश में घर वाले इधर-उधर भटकते रहे, जबकि वह घर के पास ही एक तालाब में जा गिरा। 31 घंटे बाद सोमवार की शाम जब उसका शव उतराया, तब लोगों को पता चला। इसके बाद वहां कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार शहर के ही गोरा बाजार निवासी शीबू की नया पुरवा मुहल्ले में ससुराल है। शीबू का छोटा बेटा मुर्तजा रविवार की सुबह अपने दादा कबीरे के साथ ननिहाल आया था। यहां वह दरवाजे पर खेल रहा था। घर वालों की जरा सी नजर हटी और फिर दोबारा वह नहीं मिला। खोजबीन शुरू हुई। पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक उसकी तलाश होती रही। सोमवार को भी घर वाले इधर-उधर उसे ढूंढते रहे। पुलिस की टीमें अलग प्रयास में जुटी थीं, मगर बच्चे का कुछ पता नहीं चला। देर शाम को उसका शव घर के करीब स्थित एक तालाब से बरामद हुआ। इसके बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। एएसपी शशि शेखर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार प्रजापति, सीओ सिटी गोपी नाथ सोनी, शहर कोतवाल अतुल कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों से पूछताछ की।

कोट

बच्चे का शव तालाब से बरामद हुआ है। किसी तरह का कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं है। बच्चे के नाना, दादा व अन्य परिवारजन शव का पीएम नहीं कराना चाहते हैं। इसलिए पंचनामा के बाद शव उनके सिपुर्द कर दिया जाएगा।

-शशि शेखर सिंह, एएसपी