रायबरेली-गोवंश तस्करी का मुख्य सरगना गिरफ्तार रिपोर्ट- हिमांशु शुक्ला

0 239

- Advertisement -

गोवंश तस्करी का मुख्य सरगना गिरफ्तार

रिपोर्ट- हिमांशु शुक्ला

- Advertisement -

रायबरेली : गोवंश तस्करी के लिए कुख्यात फतेहपुर के इनामी बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया है। तीन माह पूर्व सरेनी क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान वह भाग निकला था। तब उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि सरेनी पुलिस ने सलीम पुत्र रहीमबक्श निवासी रज्जीपुर थाना हथगांव जनपद प्रतापगढ़ को गेगासो पुल के पास से गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। 18 जुलाई की रात रघुराजखेड़ा गांव के पास गोवंश से लदा ट्रॉलर जा रहा था। जिसका पुलिस ने पूछा किया। जिसके बाद बदमाश ट्रॉलर गांव किनारे खड़ा करके जंगल में घुस गए और पुलिस टीम पर फायर किया। उसी दौरान वारदात का मुख्य आरोपित सलीम भाग निकला था। इसके खिलाफ पूर्व में सरेनी के अलावा लालगंज व फतेहपुर के विभिन्न थानों में पशु क्रूरता, गोवध निवारण, धोखाधड़ी, छेड़छाड़ जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। सलीम इनामी बदमाश है, इसकी तलाश कई दिनों से की जा रही थी। उसकी गिरफ्तारी में एसओ सरेनी राकेश सिंह, एसआइ राजेश कुमार, जय प्रकाश व आरक्षी फगराज यादव, ओम प्रकाश सिंह की अहम भूमिका रही।बताया जाता है कि सलीम कई वर्षों से पशु तस्करी के गोरखधंधे में सक्रिय है। पूर्व में पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी। एक बार तो लालगंज पुलिस ने बरामद गोवंश इसके सिपुर्द कर दिए थे, मगर जब बाद में पता चला कि सलीम खुद ही इस काले कारोबार में संलिप्त है तो उसके खिलाफ 2016 में पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज किया गया। फतेहपुर जनपद की सीमा पर उसके मुखबिर खासे सक्रिय रहते हैं, इसी वजह से उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी।