रालोद के प्रदेश सचिव संजय सिंह भाजपा में शामिल –जौनपुर

0 191

- Advertisement -

रालोद के प्रदेश सचिव संजय सिंह भाजपा में शामिल
जौनपुर

रिपोर्ट मनीष पाठक

- Advertisement -

जौनपुर। रालोद के प्रदेश सचिव और मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सराय डिंगूर निवासी संजय सिंह ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया।
केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के जौनपुर के सरंक्षक भोले के साथ ही व्यापार मंडल में भी सक्रिय संजय एक दशक में किसानों सहित आमजन की समस्या को लेकर 100 से अधिक धरना सभा कर चुके हैं वह 2007 में मछली शहर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। सदस्यता ग्रहण करने के दौरान क्षेत्रीय महामंत्री अनीता सिद्धार्थ की विशेष मौजूदगी रही। इस मौके पर पार्टी के युवा नेता रजनीश सिंह व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अभिमानू सिंह भी रहे।
इस अवसर पर बिजेंद्र चौहान रामाश्रय चौहान राजेंद्र बहादुर अनुराग सिंह पिंकू तिवारी पृथ्वी पाल चौहान संतोषी चौहान पन्नालाल पाल सिंह चौहान जनार्दन यादव अरविंद प्रजापति राम जी कनौजिया रवि भूषण सिंह दुर्गेश सिंह आदि लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।