Barabanki- बंद पड़े मकान में शव होने की खबर से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में मामला निकला फर्जी

0 168

- Advertisement -

Barabanki Story- बंद पड़े मकान में शव होने की खबर से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में मामला निकला फर्जी

- Advertisement -

मकान में भीषण बदबू ने सभी को चौंका दिया। कुछ ही देर में खबर फैली की अंदर शव पड़ा है। खबर शहर में फैली तो हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस फोर्स भी पहुंची। बंद पड़े मकान का ताला तोड़ा गया तो अन्दर कुछ भी नहीं मिला। जिससे सभी ने राहत की सांस ली। वाकया शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कम्पनी बाग का है। यहां रज्जब अली के बंद पड़े मकान से भीषण बदबू आ रही थी। उनका परिवार बाहर रहता है। जब पुलिस का जानकारी मिली तो मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स पहुंच गई। बदबू इतनी ज्यादा थी कि सहा नही जा रहा था। पुलिस वालों ने जब मुंह में रुमाल बांध कर पूरे घर की तलाशी ली तो घर में कुछ भी नहीं मिला। बताया गया कि यह बदबू नाली या किसी जीव जन्तु के शव सड़ने के कारण आ रही है। .
रिपोर्टर, सैफ मुख्तार