सुल्तानपुर न्यूज़ :- अन्तर्राष्ट्रीय वेटलैण्ड दिवस एवं वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह का हुआ आयोजन।

0 11

- Advertisement -

*लम्भुआ रेन्ज के शाहपुर में अन्तर्राष्ट्रीय वेटलैण्ड दिवस एवं वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन।*

Sultanpur News, Sultanpur News Today, Sultanpur News Live , Sultanpur Latest News Today , Sultanpur News In Updated Hindi ,
——————–
सुलतानपुर 02 फरवरी/प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के निर्देशन में लम्भुआ रेन्ज के शाहपुर इको पर्यटन स्थल में अन्तर्राष्ट्रीय वेटलैण्ड दिवस एवं वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत सेम्फोर्ड विद्यालय में पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, स्वयं सहायता समूह, एन.सी.सी. कैडेट एवं सक्रिय एन.जी.ओ. द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षे0व0अ0 कादीपुर विनय श्रीवास्तव, क्षे0व0अ0 सदर राकेश मौर्य, क्षे0व0अ0 लम्भुआ गौरव सिंह, उप क्षे0व0अ0 धीरेन्द्र यादव, जिला परियोजना अधिकारी(डी.जी.सी.) अभिनन्दन प्रताप सिंह एवं जे0आर0एफ0 कृष्ण प्रकाश द्वारा उपस्थित होकर आदि भूमि एवं वन अग्नि के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर बर्ड वाचिंग भी किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, एन.सी.सी. कैडेट, विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
—————————————————

- Advertisement -

*सुल्तानपुर न्यूज़ :- आवागमन के लिए सिंचाई पाइप हटाने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद।* ‌

सुल्तानपुर न्यूज़ :- आवागमन के लिए सिंचाई पाइप हटाने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद। ‌