सुल्तानपुर न्यूज़ :- शहर में चला प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान,60 किलो प्लास्टिक जब्त
- Advertisement -
Sultanpur News, Sultanpur News Today, Sultanpur News Live , Sultanpur Latest News Today , Sultanpur News In Updated Hindi ,
*शहर में चला प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान,60 किलो प्लास्टिक जब्त*
- Advertisement -
सुल्तानपुर। नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार को शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ सघन अभियान चलाया। इस दौरान प्रमुख प्रतिष्ठानों की जांच की गई और 60 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई। साथ ही तीन व्यापारियों से 40 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।नगर पालिका प्रशासन ने व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि दोबारा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पकड़े गए, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे।इस अभियान का नेतृत्व उपजिलाधिकारी सदर विपिन द्विवेदी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लालचंद, नगर क्षेत्राधिकारी प्रशांत सिंह, नगर कोतवाल नारद मुनि सिंह ने किया। अभियान के दौरान नगर पालिका के कई कर्मचारी भी उपस्थित रहे।नगर पालिका प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें और स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दें।
*सुल्तानपुर न्यूज़ :- बृंदाबन से पैदल निकले राम पथ गमन मार्ग पर दिखे राम लक्ष्मण,भावुक महिला ने लिया आशीर्वाद, त्रिवेणी स्नान के बाद जा रहे है अयोध्या।*
*पूरी खबर के लिए KD NEWS SULTANPUR चैनल करें सब्सक्राइब।*