सुलतानपुर न्यूज़ :- गन्ना विकास समिति के बाद चीनी मिल में भी लहराया भगवा परचम।

Sultanpur News, Sultanpur News Today, Sultanpur News Live , Sultanpur Latest News Today , Sultanpur News In Updated Hindi ,

0 19

- Advertisement -

सुलतानपुर न्यूज़ :- *रेनू सिंह किसान सहकारी चीनी मिल की उपाध्यक्ष निर्वाचित* Sultanpur News, Sultanpur News Today, Sultanpur News Live , Sultanpur Latest News Today , Sultanpur News In Updated Hindi ,

*गन्ना विकास समिति के बाद चीनी मिल में भी लहराया भगवा परचम*

- Advertisement -

सुलतानपुर।सहकारी किसान चीनी मिल उपाध्याक्ष पद का निर्वाचन शुक्रवार को संपन्न हो गया।भाजपा की बरौसा से निदेशक बनी रेनू सिंह निर्विरोध उपाध्यक्ष चुन ली गई।भाजपा ने सहकारी गन्ना विकास समितियों के चुनावों में जीत के बाद शुक्रवार को चीनी मिल उपाध्याक्ष पद के चुनाव में भी जीत का परचम फहरा दिया हैं।

सैदपुर स्थिति किसान सहकारी चीनी मिल परिसर स्थित कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,आनन्द द्विवेदी, उमेश सिंह पूर्व प्रमुख,भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, भाजपा नेता रुपेश सिंह आदि की अगुवाई में 11.35 बजे रेनू सिंह ने उपाध्यक्ष पद पर नामांकन किया।किसी अन्य द्वारा नामांकन दाखिल न करने से इनके जीत का रास्ता साफ हो गया।शाम चार बजे के बाद निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा प्रत्याशी रेनू सिंह पत्नी उमेश सिंह पूर्व प्रमुख कों चीनी मिल उपाध्याक्ष पद पर निर्वाचित घोषित कर दिया।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा व एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने निर्वाचित निदेशकों व चीनी मिल उपाध्याक्ष पद पर रेनू सिंह के चुने जाने पर उनको बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।उन्होंने कहा मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि रेनू सिंह गन्ना किसानों के हित में सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ काम करेंगी।इसके पहले पूर्व प्रमुख उमेश सिंह ने आये हुए लोगों का माल्यार्पण व भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी, सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष गांधी सिंह,पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, भाजपा नेता काली सहाय पाठक,आशीष सिंह रानू, सुरेन्द्र प्रताप मिश्रा, किन्नू तिवारी, राम अभिलाष सिंह, सुभाष वर्मा, निदेशकगण दान बहादुर तिवारी,धीरेन्द्र प्रताप सिंह,राजमणि वर्मा,अजय कुमार सिंह,राम अछैवर वर्मा, मनोरमा सिंह,रेनू विश्वकर्मा,पंकज सिंह समेत डॉ बलराम मिश्रा,जमुना पाण्डे, पूर्व सभासद अरुण सिंह,प्रदीप शर्मा, अशोक सिंह पूर्व प्रधान, अजय सिंह, कमलेश वर्मा प्रधान, इन्द्रभान सिंह प्रधान, मिन्टू सिंह प्रधान कटका, परिक्रमा सिंह,अमर पाल सिंह, अरुण सिंह काका, दूधनाथ तिवारी,धीरेन्द्र श्रीवास्तव,जितेन्द्र सिंह व अन्य मौजूद रहे।

*सुल्तानपुर दुर्गा पूजा 2024 |देखे पशुपतिनाथ मंदिर,बर्फ की गुफा में भोलेनाथ, देखे बनारस की ज्ञानवापी*

सुल्तानपुर दुर्गा पूजा 2024 |देखे पशुपतिनाथ मंदिर,बर्फ की गुफा में भोलेनाथ, देखे बनारस की ज्ञानवापी,

*पूरी खबर के लिए KD NEWS SULTANPUR चैनल करें सब्सक्राइब।*