सुलतानपुर न्यूज़ :- हिंदू सनातन धर्म, व गौ सेवा संगठन को नष्तेनाबूत करने की मिल रही धमकी – सर्वेश सिंह।

Sultanpur News, Sultanpur News Today, Sultanpur News Live , Sultanpur Latest News Today , Sultanpur News In Updated Hindi ,

0 32

- Advertisement -

ईसाई व कसाई के खिलाफ राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी ने छेड़ा धरपकड़ का अभियान।Sultanpur News, Sultanpur News Today, Sultanpur News Live , Sultanpur Latest News Today , Sultanpur News In Updated Hindi ,

हिंदू सनातन धर्म, व गौ सेवा संगठन को नष्तेनाबूत करने की मिल रही धमकी

 

- Advertisement -

जिलाधिकारी से शिकायत के बाद एक स्वर में अन्य संगठनों ने भी प्रदेश प्रभारी के सुरक्षा की उठाईं मांग

 

सुल्तानपुर। लगातार समाज में हो रहे धर्मांतरण एवं गोकशी पर रोक लगाने वाले संगठन के अगुआ को अब जान से हांथ धोने की धमकी मिलते ही दर्जनों पदाधिकारी एकजुट होकर जिला अधिकारी संबोधित शिकायती पत्र दिया है।
जिलाधिकारी को सौंपे शिकायत पत्र में राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने कहा है कि स्वंय व संगठन के लोगो की सुरक्षा की मांग को लेकर डीजीपी उत्तर प्रदेश, पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या, राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के अध्यक्ष को रजिस्टर्ड पत्र भेजा है। बताते चलें कि सनातन धर्म के विरुद्ध एक रैकेट है जो पूरे देश में लोगों को भड़काने का खुल्लम खुल्ला खेल चालू किया है। अभी 15 दिन पूर्व नगर के मऊहरिया स्थित मोहल्ले में गरीब लोगों को एकजुट करते हुए धन का लालच देकर बड़े पैमाने पर धर्मांतरण का खेल चल रहा था। खबर मिलते ही धर्मांतरण का विरोध करने संगठन के प्रदेश प्रभारी सर्वेश सिंह अकेले मौके स्थल पर पहुंच गए। पूछताछ करने पर पादरियों के समूह ने जमकर विरोध किया और जान से मारने की धमकी भी दी थी, तो अपने को अकेला व मौके की नजाकत देख पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बावजूद दलबल के साथ पहुंची पुलिस ने मौके से इस खेल में शामिल लोगों को पकड़कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसी के बाद से ईसाई धर्म अपनाने के फायदे बताकर हिन्दू सनातन धर्म का विरोध करने वाले पादरी अपना एक एक क्षेत्र पकड़ लिये है और वहां लोगों को इकट्ठा कर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले की दूसरी घटना अखंड नगर थाना क्षेत्र के नरवारी गांव में धर्म परिवर्तन के खेल का मामला सामने आया। सूचना पर राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ व धर्मांतरण का विरोध करने वाले क्षेत्र के राम मूर्ति विश्वकर्मा ग्राम प्रधान रामपुर व प्रमोद सिंह, गोपी सिंह राजपूत, विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अखंड नगर के लाल जी मिश्रा मौके पर पहुंच कर विरोध किया और इससे सूचना अखंड नगर पुलिस को दी। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार आधा दर्शन से अधिक लोग को हिन्दू सनातन धर्म का विरोध कर उन्हें भड़काने और झाड फूंक के बहाने धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने की जानकारी दी गई। फिलहाल थाना प्रभारी अखंड नगर श्याम सुंदर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ द्वारा शिकायत प्राप्त हुई है धर्म परिवर्तन करने व जान से मारने की धमकी सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के जिला संयोजक राकेश सिंह उर्फ दद्दू ने कहा कि जिले में यह संगठन पूरी तरह सक्रिय है अवैध कार्य चाहे जो भी हो जैसे गोकशी, बिना लाइसेंस के पशुओं का कटान रोकने, सैकड़ो कसाईयो के हाथों से तस्करी के लिए ले जा रहे पशुओं को छुड़वाने, प्रतिवन्धित पशुओं के अवैध कटान को रोकने सहित धर्मांतरण करने वाले दबंग इसाई कार्यकर्ताओं पर आवाज उठा रहा है। जिसके एवज में प्रदेश प्रभारी को जान से मारने की धमकी मिल रही है। यह संगठन निस्वार्थ भाव से धर्म और जीव की सुरक्षा का बीणा उठाया है। प्रशासन द्वारा प्रदेश प्रभारी को सुरक्षा दिलाये जाने की सख्त जरूरत है। क्योंकि समाज में अप्राकृतिक तरीके से काम करने वाले लोग अपने कार्य में सफल हो रहे हैं, इसलिए संगठन की मजबूती के लिए सुरक्षा बहुत जरूरी है। प्रदेश महामंत्री जयशंकर दुबे ने कहा कि दोषियों पर कार्यवाही करना प्रशासन की जिम्मेदारी है विरोधियों के खिलाफ आवाज उठाने वाला जिले का इकलौता यह संगठन है जिसके प्रदेश प्रभारी सहित समस्त पदाधिकारी के सुरक्षा की भी जिम्मेदारी प्रशासन के ऊपर है। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी रवि दुबे ने जिले के अन्य समाजसेवी संगठन जैसे गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह, विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, काउंसिल आफ उद्योग व्यापार मंच के जिला अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, जिला सुरक्षा संगठन के मुख्य संयोजक सरदार बलदेव सिंह जिला सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजू श्रीवास्तव, अपराध निरोधक समिति के प्रदेश अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, सहित जिले भर के संगठन ने प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया

*बताते हैं धर्मांतरण करने वालों को ईसाई धर्म*

हिंदू सनातन धर्म का विरोध करने वाले ईसाई धर्म में परिवर्तन करने का खेल जोर-शोर से चालू है प्रत्यक्ष दर्शियों व पुलिस की पकड़ में आये लोगों ने बताया कि ईसाई धर्म में विश्वास करने वाले यह जाने कि ईश्वर सर्वव्यापी, ईसाई धर्म में यीशु को पृथ्वी पर मनुष्य के रूप में भेजा, गया था ताकि लोगों को पापों से बचाया जा सके। विशेष तौर पर शब्द और संस्कार दो ही बातें है शब्द का मतलब बाइबिल पढ़ना और संस्कार है कि उपदेश देना, जो किया जा रहा है।

*गरीब लोगों को कैसे बताते हैं धर्मांतरण के फायदे*

अंधविश्वास का जाल फैलाकर हिन्दू सनातन धर्म के गरीब लोगों को बताते हैं कि ईसाई धर्म अपनाने से बहुत फायदे हैं इतने फायदे हैं कि गिनने से आपकी उंगलियां कम पड़ जाएंगे। हिंदू धर्म ही अंधविश्वास का धर्म है । इंसाई बनते ही आप सभी अंधविश्वासों से मुक्त हो जाएंगे। आप जैसे चाहे उसे कपड़े पहने चाहे छोटे कपड़े पहने, जितने छोटे कपड़े पाएंगे उतने ज्यादा ईसाई कहे जाएंगे। ईसाई बनने के बाद ना आप मंदिर मस्जिद में कदम रखेंगे वहां घूमने के लिए भी नहीं जाएंगे।, यही नहीं मंदिर का प्रसाद भी नहीं ग्रहण कर सकेंगे। इस तरह ईसाई धर्म अपनाने वाले को प्रतिबन्धित कर दिया जाता है।

*क्यों मुड़ते हैं ईसाई धर्म की तरफ*
लोगों को बताते हैं कि सभी धर्म को पिता यीशु थे जो पहले धरती पर आए। ईसा मसीह भगवान की तुलना में अधिक शक्तिशाली थे। ईसाई धर्म के सच्चे होने के लिए कम से कम यह बात है कि यीशु हमेशा अस्तित्व में थे उन्हें क्रूस पर चढ़ाया गया था और उनका पुनरुत्थान हुआ था पहले सदी में प्लेटो का अस्तित्व निश्चय था जो आज भी जिंदा है। उनका कहना है कि इसीलिए ईसाई धर्म सत्य है।

*सुलतानपुर न्यूज़ :- मंत्री नन्दी ने 14वीं रैंक प्राप्त कर जज बनने वाली समृद्धि प्रताप सिंह को किया सम्मानित*

सुलतानपुर न्यूज़ :- मंत्री नन्दी ने 14वीं रैंक प्राप्त कर जज बनने वाली समृद्धि प्रताप सिंह को किया सम्मानित