सुलतानपुर न्यूज़ :- संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान में जनपद सुलतानपुर का प्रदेश में प्रथम स्थान।

Sultanpur News, Sultanpur News Today, Sultanpur News Live , Sultanpur Latest News Today , Sultanpur News In Updated Hindi ,

0 20

- Advertisement -

*मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग अभियान को सफल बनाने हेतु जनपद स्तरीय तृतीय साप्ताहिक अन्तर्विभागीय बैठक का हुआ आयोजन।*

Sultanpur News, Sultanpur News Today, Sultanpur News Live , Sultanpur Latest News Today , Sultanpur News In Updated Hindi ,

- Advertisement -

*संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान में जनपद सुलतानपुर का प्रदेश में प्रथम स्थान।*

सुलतानपुर 21 अक्टूबर/मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान (01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2024 तक) की तृतीय साप्ताहिक बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा बेहतर कार्य करने के लिये मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सभी की सराहना की गयी। उन्होंने प्रदेश में जनपद का प्रथम स्थान आने पर सभी को बधाई दी। ज्ञात हो कि जनपद में संचारी रोगों के उन्मूलन हेतु विशेष संचारी रोग अभियान 01 अक्टूबर, 2024 से 31 अक्टूबर, 2024 तक आयोजित किया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सभी सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया कि उक्त अभियान का उद्देश्य समन्वय स्थापित कर अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि सभी मुख्य विभाग जैसे- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग/ग्राम विकास विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग (आई0सी0डी0एस0) शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, सूचना विभाग परस्पर जनपद व ब्लाक स्तर पर माइक्रोप्लान बनाकर कार्य में प्रगति लायें तथा जनपद की रैंक को बनायें रखें।
उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि तहसील, ब्लाक, ग्राम स्तर पर प्रगति रिपोर्ट बनाकर संयुक्त रूप से जिला स्तर पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय तथा स्वच्छता एवं साफ-सफाई के लिये लोगों में जागरूकता लायी जाय। उन्होंने कहा कि सभी विभाग संचारी रोग अभियान को सफल बनाने हेतु बेहतर प्रयास करें तथा प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रेषित करें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ओ0पी0 चौधरी, जिला मलेरिया अधिकारी बंसीलाल यादव सहित अन्य सम्बन्धित के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
——————————————
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।