सुलतानपुर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही, देखे जनपद की पूरी रिपोर्ट।

0 57

- Advertisement -

*प्रेस नोट- 103*
*दिनांक 16.04.2024*
*जनपद- सुलतानपुर*

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, सोमेन वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में जनपद सुलतानपुर की रोकथाम जुर्म, वांछित/वारंटी तथा अवैध शस्त्रो, मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद के थानो द्वारा की गयी कार्यवाही*

- Advertisement -

*थाना धनपतगंज*
द्वारा अभियुक्त राजेश सोनी पुत्र स्व0 श्रीराम सोनी निवासी ग्राम कोड़रा मुसलमीन थाना बीकापुर जनपद अयोध्या को 450 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया जिसके उपरान्त थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 67/24 धारा 8/20 N.D.P.S एक्ट पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार करने का स्थान- ग्राम हरौरा नहर पटरी थाना धनपतगंज जनपद सुलतानपुर
बरामदगीः- 450 ग्राम अवैध गांजा
पुलिस टीम –
1. प्रभारी निरीक्षक पंडित त्रिपाठी थाना धनपतगंज जनपद सुलतानपुर
2. उ0नि0 अनूप कुमार सिंह थाना धनपतगंज जनपद सुलतानपुर
3. का0 अजीम अहमद थाना धनपतगंज जनपद सुलतानपुर
4. का0 अश्वनी मिश्रा थाना धनपतगंज जनपद सुलतानपुर

*थाना चाँदा*
थाना चाँदा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 150/2024 धारा- 326/308 भा0द0वि0 से संबधित अभियुक्ता सोनी पत्नी ओमप्रकाश निषाद निवासी ग्राम बैतीकलां थाना चांदा जनपद सुलतानपुर को ग्राम बैतीकलां चांदा जनपद सुलतानपुर से गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही कर अभियुक्ता को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्ता-*
1. सोनी पत्नी ओमप्रकाश निषाद निवासी ग्राम बैतीकलां थाना चांदा जनपद सुलतानपुर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1.उ0नि0 नरसिंह यादव थाना चांदा सुलतानपुर
2 .का0 अनुराग पाल थाना चांदा सुलतानपुर
3.म0का0 प्रतिभा पाण्डेय थाना चांदा सुलतानपुर

[ *प्रेस नोट*
*जनपद सुलतानपुर*
*————————————————————————-*
*दिनांक 14.04.2024 को थाना जयसिंहपुर में मजरूब आदित्य सिंह पुत्र कर्मराज सिंह नि0 धरसौली थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर की बाये जाँघ में गोली लगने की कथित घटना के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही का विवरणः-*
*————————————————————————-*

पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर के कुशल निर्देशन में दिनांक 14.04.24 को मजरूब आदित्य सिंह पुत्र कर्मराज सिंह नि0 धरसौली थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर की बाये जाँघ में गोली लगने की घटना हुई थी जिसमें मजरूब उपरोक्त व मजरूब के परिजनों द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारे जाने की कथित घटना बताया गया था उक्त घटना प्रथम दृष्टिया संदिग्ध प्रतीत होने व संकलित साक्ष्य निरीक्षण घटनास्थल के आधार पर मजरूब से गहन पूछताछ के आधार पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि खुद की लापरवाही द्वारा अवैध पिस्टल से फायर हो जाने के कारण गोली उसकी बाये पैर के जाँघ में लग गयी थी । अभियुक्त से पिस्टल के लाइसेन्स के सम्बन्ध में कागजात के बारे में पूछा गया तो बताने से कासिर रहा । अभियुक्त द्वारा किये गये उपरोक्त अपराध से थाना स्थानीय पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 81/24 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना जयसिंहपुर* जनपद सुलतानपुर से संबंधित अभियुक्त आदित्य सिंह पुत्र कर्मराज सिंह नि0 धरसौली थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 22 वर्ष को समय 21.30 बजे अर्जुनपुर गंगापुर में हिरासत पुलिस में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता अभियुक्त-*
आदित्य सिंह पुत्र कर्मराज सिंह नि0 धरसौली थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर
*बरामदगी माल*
1. 02 अदद देशी नजायज पिस्टल .32 बोर
2. 02 अदद मैग्जीन
3. 08 अदद जिन्दा कारतूत .32 बोर

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 हीरालाल यादव
2हे0का0 रामआशीष चौरसिया
3.का0 आशीष गौड

*सुलतानपुर- सुरभि श्रीवास्तव ने IAS बन कर बढ़ाया जनपद का सम्मान,मिल रही है ढेरों बधाइयां।*

सुलतानपुर- सुरभि श्रीवास्तव ने IAS बन कर बढ़ाया जनपद का सम्मान,मिल रही है ढेरों बधाइयां।।