सुलतानपुर- 83 जोड़ो ने लिए सात फेरे का बचन,दो ने कहा कुबूल हैं।

0 51

- Advertisement -

*83 जोड़ो ने लिए सात फेरे,दो ने किया निकाह कुबूल*

सुल्तानपुर- बल्दीराय ब्लॉक परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 83 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार व मांगलिक गीतों के बीच पावन परिणय सूत्र में बंधे। वही, 2 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कुबूल किया।बल्दीराय ब्लॉक परिसर में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार आम आदमी की सरकार है। इसीलिए इस सरकार में आम आदमी के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की प्रगति आसान कर दी है। महिलाओं व लड़कियों के कल्याण के लिए इन योजनाओं का संचालन हो रहा है। इस योजना से गरीब परिवार की बेटियों को अधिक लाभ मिल रहा है।भाजपा मंडल अध्यक्ष राजधर शुक्ला ने सरकार की इस योजना की सराहना की।इस दौरान तहसीलदार घनश्याम भारतीय,समाज कल्याण अमित सिंह,बीडीओ सत्यनारायण सिंह,एडीओ समाज कल्याण अभिषेक गिरि,भाजपा नेता दिलीप सिंह,एडीओ पंचायत दयावंत सिंह,वरिष्ठ लेखाकार सत्यनारायण गौतम,प्रधान मोहम्मद सम्मू,श्याम प्रीत,डॉ सूरज वैश्य,प्रधान प्रतिनिधि अमन सोनी,सचिव अरविंद सिंह, सचिव रवि कुमार राणा, दीप्ति यादव, घनश्याम यादव, राहुल यादव, प्रिंस सिंह,रोहित चन्द्रा आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

*आशा वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर आज भरी हुंकार, पीएम को संबोधित सौपा ज्ञापन।*

आशा वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर आज भरी हुंकार, पीएम को संबोधित सौपा ज्ञापन।

*सनसनीखेज खबरों के लिए kd news up चैनल करें सब्सक्राइब।*

https://youtu.

*अपनी मांगों को लेकर आशा वर्करों ने भरी हुंकार, पीएम को संबोधित अपनी मांगों का सौपा ज्ञापन।*