सुलतानपुर-मंडलायुक्त अयोध्या के निरीक्षण में सब रहा ठीकठाक, अभिलेखागार में कैमरे बढ़ाने के निर्देश।

0 406

- Advertisement -

सुलतानपुर- 07 मार्च/ गुरुवार को मंडलायुक्त अयोध्या, मण्डल अयोध्या गौरव दयाल द्वारा सुलतानपुर जनपद के कलेक्ट्रेट कार्यालय में विभिन्न अनुभाग, न्यायालय तथा परिसर का अपर आयुक्त, अयोध्या मण्डल अयोध्या अजय कान्त सैनी औऱ जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना के साथ निरीक्षण कर जायजा लिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) गौरव शुक्ल, अपर जिलाधिकारी(एफआर) एस0 सुधाकरन, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा मंडलायुक्त अयोध्या मंडल, अयोध्या, पुलिस महानिरीक्षक का ओ0डी0ओ0पी0 उत्पाद मूंज क्राफ्ट का मोमेन्टो भेंट किया गया। अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) गौरव शुक्ला द्वारा अपर आयुक्त अयोध्या, मण्डल अयोध्या का ओ0डी0ओ0पी0 उत्पाद मूंज क्राफ्ट का मोमेन्टो भेंट किया गया।

- Advertisement -

*मंडलायुक्त अयोध्या के निरीक्षण में सब रहा ठीकठाक, अभिलेखागार में कैमरे बढ़ाने के निर्देश।*

उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय के विभिन्न पटलों यथा-राजस्व सहायक पटल, अभिलेखों/पत्रावलियों, बिल लिपिक से सम्बन्धित 11-सी वेतन आदि से सम्बन्धित अभिलेख, जे0ए0 पटल सहायक से कानून व्यवस्था एवं गैंगेस्टर अभियोजन आदि से सम्बन्धित पत्रावलियों, संग्रह अनुभाग में आर0सी0 रजिस्टर, आपदा से सम्बन्धित पत्रावली, सीलिंग अनुभाग कार्यालय में शिकायत पटल से सम्बन्धित पत्रावली, जनसुविधा केन्द्र, नजारत अनुभाग में न्यायिक अभिलेखागार एवं राजस्व अभिलेखागार कलेक्ट्रेट में रखे पुराने अभिलेखों का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये। उन्होंने अपने निरीक्षण में राजस्व अभिलेखों के सामान्य रख रखाव की स्थिति, अभिलेखागार में साफ-सफाई, प्रकाश तथा अग्निशमन यंत्रों, बस्तों एवं खतौनियों को तहसीलवार/परगनावार रखने तथा उन पर सम्बन्धित स्लिप के चस्पा होने की स्थिति सहीं एवं व्यवस्थित पायी। मण्डलायुक्त अयोध्या ने लंबित विवरण पत्र राजस्व अभिलेखागार, पत्रावलियों की वीडिंग, राजस्व ग्रामों के सजरों एवं जिल्द बन्दोबस्त की उपलब्धता एवं रख रखाव की स्थिति सामान्य पाये जाने पर संतोष व्यक्त किया।

पैच
तत्पश्चात मंडलायुक्त द्वारा तहसील सदर पहुँचकर जिलाधिकारी के साथ तहसील सदर का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का रख रखाव, कार्यालय रजिस्ट्रार कानूनगो रूम में आर-6 रजिस्टर का निरीक्षण कर अमलदरामद, गार्ड फाइल, दाखिला सूची रजिस्टर, दैवीय आपदा, विविध प्रपत्र रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, वरासत अभियान, राजस्व वसूली, भूलेखों का सत्यापन तथा तहसील सदर में साफ-सफाई सेवा पंजिका, केस डायरी, राजस्व भू अभिलेखागार में पुराने रिकार्डों से सम्बन्धित पत्रावलियों, संग्रह कार्यालय में राजस्व वसूली से सम्बन्धित रजिस्टर, व्यापार कर/विद्युत देय आदि पंजिका का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये।
उन्होंने तहसीलदार कोर्ट में पुराने मामलों से सम्बन्धित पत्रावलियों का गहन निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने लंबित मुकदमों के निस्तारण की प्रगति पर सराहना व्यक्त की। उन्होंने अपने निरीक्षण में समस्त पटल सम्बन्धित को निर्देशित किया कि अभिलेखागार में समस्त राजस्व अभिलेखों को अद्यतन रखा जाय।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु नवीन मण्डी अमहट, सुलतानपुर का सभी अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम, काउटिंग सेन्टर, कंट्रोल रूम, मण्डी परिसर की साफ-सफाई, वैरीकेटिंग, लाॅ एण्ड आर्डर से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
मंडलायुक्त अयोध्या मण्डल, अयोध्या की अध्यक्षता व पुलिस महानिरीक्षक अपर आयुक्त, अयोध्या मण्डल अयोध्या, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों की उपस्थिति में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न विषयों से सम्बन्धित सौंपे गये उत्तरदायित्वों के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी।
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा चुनाव के दृष्टिगत लाॅ एण्ड आर्डर से सम्बन्धित चुनाव आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का विस्तृत रूप से सभी उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा दी गयी गाइडलाइन का सभी अवलोकन कर लें। उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान अनुपालन की जाने वाली सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं व वैरीकेटिंग आदि को ससमय सुनिश्चित कर लिया जाय।
मंडलायुक्त अयोध्या, मंडल अयोध्या द्वारा सभी नोडल अधिकारी, एआरओ, पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गयी हैण्डबुक का अद्यतन अवलोकन अनिवार्य रूप से कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना सुनिश्चित किया जाय।
————————————-
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।