सुलतानपुर- केवीके में किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण।

0 62

- Advertisement -

*केवीके में किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण*
सुलतानपुर। कमला नेहरू कृषि विज्ञान केन्द्र, सुलतानपुर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत कृषि सखियों का प्राकृतिक खेती पर दिनांक गत 18 मार्च से शुक्रवार तक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें प्राकृतिक ख्ेाती से सम्बन्धित सभी विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा0 जे बी सिंह ने प्राकृतिक खेती का मृदा स्वास्थ्य एवं पोषक तत्व प्रबन्धन के बारे में एवं बायो इनपुट के बारे में कृषि सखियों को अवगत कराया। केन्द्र के शस्य वैज्ञानिक डा0 ए के सिंह द्वारा प्राकृतिक खेती में कीट एवं रोग प्रबन्धन, जल प्रबन्धन तथा कृषि प्रणाली और बीज प्रणाली पर कृषि सखियों को जानकारी देने के साथ इनका कृषि में क्या योगदान है विषय पर विस्तृत चर्चा की गयी। केन्द्र के पशुधन वैज्ञानिक व प्राकृतिक खेती के मास्टर ट्रेनर डा0 दिवाकर वर्मा ने फसल और पशुधन एकीकरण, स्वास्थ्य और पोषण पर कृषि सखियों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत कृषि प्रसार वैज्ञानिक डा0 सी के त्रिपाठी ने प्राकृतिक खेती के सभी पहलुओं पर चर्चा करते हुए विस्तार के तरीके, विस्तार सेवायें और पैरा विस्तार श्रमिकों के गुण के बारे में कृषि सखियों से चर्चा की एवं प्राकृतिक उपज का प्रमाणन और विपणन को कैसे किया जाय इसके बारे में कृषि सखियों को जागरूक किया।

- Advertisement -

प्राकृतिक खेती में उपयोग किये जाने वाले उत्पाद बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, व्रम्हास्त्र, दशपर्णी अर्क आदि को कैसे किस पद्धति से बनाया जाय और उनका उपयोग किस प्रकार से किया जाय और इसकी मात्रा एवं प्रयोग के बारे में बताया गया। इसी क्रम में प्राकृतिक ख्ेाती के चैंपियन किसान राजेन्द्र कुमार सिंह ग्राम- जजरही जमालपुर, विकास खण्ड- दोस्तपुर के साथ उनके गाँव में कृषि सखियों के साथ भ्रमण किया गया तथा प्राकृतिक उत्पाद कैसे बनाये जाते है की जानकारी कृषि सखियों का दी गयी एवं वर्मीकम्पोस्ट के बारे में भी चैंपियन कृषक के द्वारा बताया गया। आजीविका मिशन के मो.0 जासेफ द्वारा समय-2 पर प्रशिक्षण के दौरान कृषि सखियों का मार्गदर्शन किया गया। द्वितीय बैच के प्रशिक्षण समापन के उपरान्त शुक्रवार को 30 कृषि सखियों का मूल्यांकन परीक्षा करायी गयी तदोपरान्त उनको मिशन के अन्तर्गत प्राकृतिक खेती से सम्बन्धित साहित्य, फोल्डर एवं गु्रप फोटोग्राफ उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के समापन के उपरान्त डा0 जे बी सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक/ प्रमुख द्वारा प्रशिक्षण समापन की घोषणा करते हुए कृषि सखियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

*सुलतानपुर- 15 दिन के भीतर आधारभूत सुविधाएं होना करें सुनिश्चित-जिला निर्वाचन अधिकारी।*

सुलतानपुर- 15 दिन के भीतर आधारभूत सुविधाएं होना करें सुनिश्चित-जिला निर्वाचन अधिकारी।