दिल्ली शराब घोटाले में बंद चल रहे संजय सिंह जेल से सुलतानपुर MP/MLA कोर्ट में हुए पेश,डेरा डालो घेरा डालो में यहाँ पहले से है घिरे।

0 282

- Advertisement -

MP/MLA कोर्ट में दर्ज हुआ आप सांसद संजय सिंह का बयान: डेरा डालो-घेरा डालो आंदोलन के मुकदमे में 14 फरवरी को होगी अगली पेशी, आप कार्यकर्ताओं ने लगाए ईडी-मोदी मुर्दाबाद के नारे

डेढ़ दशक पूर्व सुल्तानपुर में सपा के डेरा डालो-घेरा डालो प्रदर्शन के बाद हुए मुकदमे में आरोपी आप सांसद संजय सिंह का बुधवार को MP/MLA कोर्ट
के मजिस्ट्रेट योगेश यादव ने बयान लिख लिया। अब इस मुकदमे में 14 फरवरी को सुनवाई होगी।

- Advertisement -

https://youtu.be/
*सांसद संजय सिंह जेल से MP/MLA कोर्ट में हुए पेश,डेरा डालो घेरा डालो में यहाँ पहले से है घिरे।*

खबर विस्तार से

बताते चलें कि दिल्ली शराब घोटाले में आप सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल में निरुद्ध हैं। दिल्ली पुलिस के आधा दर्जन कर्मी संजय सिंह को सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन से बुधवार को सुबह लेकर सुल्तानपुर पहुंचे। 5:45 पर जैसे ही ट्रेन सुल्तानपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रुकी आप पदाधिकारी व कार्यकर्ता संजय सिंह जिंदाबाद, संजय तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं, ईडी-मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। इस बीच संजय सिंह का सुरक्षा कवच काफी बढ़ गया था। कोतवाली नगर पुलिस के साथ जीआरपी-आरपीएफ ने सुरक्षा घेरा बढ़ाया। टोपी और झंडा लिए कार्यकर्ताओं को प्लेटफार्म से हटाया।
पुलिस कर्मी संजय सिंह को पहले आरपीएफ दफ्तर लेकर गए यहां से 15 मिनट के बाद उन्हें स्टेशन पर बने अधिकारी विश्राम गृह में ले जाकर रखा। यहां भी बाहर सुरक्षा के तहत पहरा लगा हुआ था। करीब 10:30 बजे संजय सिंह को यहां से निकाला गया और ब्रज वाहन से दीवानी कोर्ट ले जाया गया। आगे आगे स्कॉट,फिर सीओ सिटी शिवम मिश्रा की गाड़ी और अंत में ब्रज वाहन 11:15 बजे सीधे दीवानी के अंदर इंट्री किया। यहां सैकड़ों की संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद थे। जिन्होंने यहां भी नारेबाजी की। कई थानों की फोर्स भी दीवानी पर लगाई गई थी।

 

आज बुधवार को करीब 11:30 बजे संजय सिंह MP/MLA कोर्ट में पेश किए गए। विशेष लोक अभियोजक कालिका प्रसाद ने बताया कि कड़ी सुरक्षा में पूर्वांह सांसद संजय सिंह अधिवक्ता मदन सिंह के साथ न्यायालय आए। पूर्व सूचना होने के चलते उनका बयान 313 दंड प्रक्रिया संहिता लिखा गया। 23 अक्टूबर 2008 को बसपा सरकार की नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के डेरा डालो-घेरा डालो के तहत 3 दिनों तक नगर के तिकोनिया पार्क में अनवरत धरना चला था। इस बीच कलेक्ट्रेट व विकास भवन के सामने की सड़क भी जाम की थी।उसमे समाजवादी पार्टी के तत्कालीन एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह (अब भाजपा), पूर्व विधायक अनूप संडा, विधायक राकेश सिंह मऊ, जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव सहित 98 लोगो के विरुद्ध एफआईआर लिखी गई थी। अब 82 लोगो पर मुकदमा चल रहा है। 16 का निधन हो गया है।

अभियोजन की गवाही पूरी हो गई है। कई आरोपियों के बयान भी लिखें जा चुके है। अब आरोपियों को साक्ष्य का अवसर दिया गया है।