आखिर क्यों पीआरडी जवान को देर रात हमलावरों ने मारी गोली, क्या था कारण,पुलिस ने दी जानकारी, देखे रिपोर्ट।

0 640

- Advertisement -

*सुल्तानपुर जनपद से बड़ी खबर आ रही है बीती देर रात ड्यूटी से घर जा रहे होमगार्ड जवान को गोली मारी गई। गोली लगने से लहूलुहान पीआरडी जवान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रिफर कर दिया,सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए, यह मामला कुड़वार थाना क्षेत्र के सरकौड़ा गांव का निवासी पीआरडी जवान रणजीत का बताया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया संपत्ति का विवाद लग रहा है। वही इस पूरे मामले पर पुलिस की तरफ से बताया गया है

- Advertisement -

https://youtu.be
*देर रात पीआरडी जवान को मारी गई गोली,लहुलुहान रिफर लखनऊ।*

*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* अपडेट न्यूज़ सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर में होमगार्ड को मारी गई गोली पर किया ट्वीट। लिखा, यूपी में अपराध रोकने के जीरो टॉलरेंस नीति की ऐसे दिख रही तस्वीर। सुल्तानपुर पुलिस की सक्रियता और अपराध रोकने की पहल पर लगाया प्रश्न चिन्ह। कुड़वार थानाक्षेत्र के सरकौडा निवासी होमगार्ड के साथ हुई थी बीती रात गोलीकांड की वारदात। कुड़वार थाना अध्यक्ष गौरीशंकर पाल बोले, मां की तहरीर पर दर्ज किया गया दो नामजद के खिलाफ हत्या का मुकदमा। काफी दिन पूर्व दोनों पक्षों के बीच सामने आया था नाली का विवाद।

*थाना कुडवार के सरकौड़ा ग्राम निवासी रणजीत तिवारी की पर घर जाते समय कुडवार अलीगंज मार्ग पर अज्ञात हमलावरो द्वारा गोली चलाई गयी जिसमें वह घायल हो गये। सूचना पर थाना कुडवार पुलिस द्वारा मौके पर तत्काल उन्हें जिला चिकिस्तसालय भिजवाया गया। इलाज के दौरान मजरूब ने एक हमलावर की पहचान की है, जिसके आधार पर गिरफ्तारी के लिए 4 टीमे गठित की गयी है और पूछताछ के लिए 2 लोगों को हिरासत मे लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला आपसी विवाद का पाया गया है। शीघ्र ही दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। मौके पर शांति व्यवस्था की कोई समस्या नही है।*

*उक्त घटना के सम्बन्ध में क्या कहते है अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर आप भी सुने।