सुल्तानपुर ब्रेकिंग-शहर के गोलाघाट से टेढुई के बीच चौड़ीकरण की सांसद मेनका गांधी ने दी सौगात।

0 62

- Advertisement -

*सुल्तानपुर ब्रेकिंग-शहर के गोलाघाट से टेढुई के बीच 2.71 किमी सड़क चौड़ीकरण की सांसद मेनका गांधी ने दी जिलेवासियों को सौगात। 67 करोड़ की योजना के शिलापट का बटन दबाकर सांसद ने किया अनावरण। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन संतोषमणि को हिदायत, प्रयाग अयोध्या राजमार्ग पर हरे पेड़ों को बिना काटे होगा चौड़ीकरण। पर्यावरण प्रेमी सांसद ने इंजीनियरों को दी पौधों को बचाने की सख्त हिदायत। सहयोग के लिए सांसद मेनका गांधी ने विधायक विनोद सिंह और एमएलसी शैलेंद्र सिंह का मंच से जताया आभार। नागरिकों ने तालियां बजाकर किया सांसद का अभिवादन।

*सुल्तानपुर यूपी का सबसे सुन्दर शहर बने प्रयासरत : मेनका*

- Advertisement -

*सांसद ने टेढुई से गोलाघाट तक 67•39 करोड़ की सड़क की दी सौगात*

*मेनका ने 201 वर-वधू को दिया आशीर्वाद,कहा फूलो फलो खुश रहो*

सुल्तानपुर।पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने संसदीय क्षेत्र दौरे के तीसरे व अन्तिम दिन जिलेवासियों को टेढुई से गोलाघाट तक फोर लेन सड़क की सौगात दी।वही जिला पंचायत परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर 201वर-वधू को आशीर्वाद दिया।सांसद श्रीमती गांधी ने टेढुई तिराहा पर 2•71 किमी• लंबी एवं 67•39 करोड़ की लागत से बनने वाली फोरलेन व सांसद निधि से बनने वाली 43 सड़कों के शिलापट का बटन दबाकर शिलान्यास किया।यहा पर संबोधित करते हुए सांसद ने कहा सड़के विकास का आईना होती है।उन्होंने कहा हमारा सुल्तानपुर यूपी का सबसे सुन्दर शहर बने लगातार प्रयास कर रही हूं।पर्यावरण प्रेमी सांसद मेनका संजय गांधी ने पीडब्लूडी के इंजिनियर्स को इमली आदि पुराने पेड़ो को बिना काटे फोरलेन सड़क बनाने की हिदायत दी।उन्होंने मंच से सहयोग के लिए एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह व शहर विधायक विनोद सिंह का आभार जताया।इसके बाद जिला पंचायत परिसर में हो रहे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचकर जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह के साथ 201वर-वधू को
फूलों फलो और खुश रहने का आशीर्वाद दिया।यहां अपने संबोधन में वर पक्ष को इंगित करते हुए कहा हम सब मंच पर बैठे लोग लड़की की तरफ से है।आप सब बहू को बहुत प्यार व इज्जत के साथ हमेशा रखना।औरत खुश रहती है तो पूरा घर लक्ष्मी के साथ भर जाता है।उन्होंने वधू को भी हिदायत दी की अपनी सास सहित पूरे परिवार को अपनी सेवा से खुश रखना।उन्होंने कहा मैने 30 साल पहले पीलीभीत में 1000 लोंगो की शादी कराई थी।मैं मुख्यमंत्री की आभारी हूं कि उन्होंने प्रदेश में सामूहिक विवाह के रिवाज की शुरुआत की है।इससे बहुत सारे गरीबों का जीवन बना है।मैं चाहती हूं जब भी आऊ हर बार ऐसा ही करूं।बुधवार को जिला पंचायत परिसर में 198 हिन्दू तथा 3 मुस्लिम जोड़ों की विधि- विधान से विवाह संपन्न हुआ।इसके बाद सांसद उत्तम सिंह के गांव महमूदपुर में वृहद कम्बल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुई।इस दौरान सांसद ने मझवारा – धनपतगंज में अजय सिंह के भाई सुशील सिंह के निधन व धनपतगंज बाजार निवासी शिव प्रसाद अग्रहरि के हार्ट अटैक से हुए निधन पर परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।इसके पूर्व सांसद ने जनता दरबार में सैकड़ों फरियादियों की समस्या के समाधान के साथ जिले व उत्तर प्रदेश के पीआरडी जवानों की समस्या के समाधान के लिए लखनऊ में पीआरडी के ज्वाइंट डायरेक्टर अशोक कुमार कनौजिया से वार्ता की।उन्होंने सांसद को 1महीने में समाधान कराने का भरोसा दिया।इसके बाद सांसद ने अस्वस्थ चल रहे भाजपा के जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी के आवास पर जाकर का हाल-चाल जाना।मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद मेनका गांधी अपराह्न 2:15 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस- वें से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गई।सांसद के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.एम.पी. सिंह,डाॅ सीताशरण त्रिपाठी, प्रतिनिधि रणजीत कुमार,आनन्द द्विवेदी, आलोक आर्या,विजय सिंह रघुवंशी,ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह,योगेन्द्र प्रताप सिंह,प्रात्येश सिंह बंटी,चन्दर प्रताप सिंह,काली सहाय पाठक,मनोज श्रीवास्तव,आकाश जायसवाल,राम अभिलाष सिंह, इन्द्रदेव मिश्रा संतोष दूबे आदि मौजूद रहे।

*सुलतानपुर कोतवाली देहात में न्याय ना मिलता देख पीड़िता महिला पांच बच्चों संग पहुँची डीएम के जनता दर्शन ,लगाई फरियाद।* https://kdnewslive.in

सुलतानपुर कोतवाली देहात में न्याय ना मिलता देख पीड़िता महिला पांच बच्चों संग पहुँची डीएम के जनता दर्शन ,लगाई फरियाद।

*सनसनीखेज खबरों के लिए kd news up चैनल करें सब्सक्राइब।*

https://youtu.be
*कोतवाली देहात में न्याय ना मिलता देख पीड़िता पांच बच्चों संग पहुँची डीएम के जनता दर्शन ,लगाई फरियाद।*