सुलतानपुर-अपनी दीवाल का प्लास्टर करा रहे बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ मारी गोली, आरोपी हुए फरार,आखिर क्या थी वजह, जाने।

0 343

- Advertisement -

*सुल्तानपुर-कादीपुर में जमीन विवाद में सुबह कहासुनी, दिनदहाड़े फायरिंग। वृद्ध की गोली मारकर हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी। गोली लगते ही वृद्ध को लेकर सीएचसी पहुंचे परिजन। डॉक्टर ने किया मृत घोषित। एसडीएम महेंद्र श्रीवास्तव भी सीएचसी पहुंचे, परिजनों से जानकारी कर दिया कार्रवाई के निर्देश। जांच में जुटी पुलिस। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अनिरूद्ध नगर मोहल्ले की घटना। एसपी बोले, हमलावर की गिरफ्तारी के चल रहे प्रयास। जल्द दर्ज किया जाएगा मुकदमा

- Advertisement -

https://youtu.be
*आखिर क्यों दीवाल का प्लास्टर करा रहे शख्स पर मारी तीन गोली,क्या था माज़रा, देखे रिपोर्ट।*

सुल्तानपुर जिले में कहासुनी के दौरान घर की दीवाल का प्लास्टर करा रहे एक बुजुर्ग को दिनदहाड़े गोली मार दी गई।कादीपुर कस्बे में हुई इस वारदात से दहशत फैल गई है। बुजुर्ग के आंख, पेट व पैर में तीन गोलियां लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
वारदात कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अनिरूद्ध नगर मोहल्ले का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार सुबह मृतक अशोक दुबे (उम्र63वर्ष) अपनी दीवार पर प्लास्टर करा रहे थे। उसी समय पड़ोसी दिव्यांशु दुबे और धर्मेंद्र दुबे का किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। कहासुनी में बात इतनी बढ़ी कि असलहा निकालकर ताबड़तोड़ तीन गोलियां अशोक दुबे पर दाग दी गई। जिसमें एक गोली अशोक की दाहिनी आंख,एक गोली दाहिनी ओर पेट में लगी और तीसरी गोली बाएं पैर में लगी।

गोली दागने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। तत्काल परिजन व स्थानीय लोग अशोक को सीएचसी कादीपुर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कादीपुर एसडीएम महेंद्र श्रीवास्तव, कोतवाल अशोक कुमार सिंह सीएचसी पहुंचे।

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों से जानकारी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।