जय परशुराम युवा सेना, स्वामी प्रसाद मौर्य के पुतले का कर रही थी दहन,बाल बाल बचे सीओ सिटी, देखे रिपोर्ट।

0 382

- Advertisement -

*स्वामी प्रसाद मौर्य होश में आओ*

*ब्राह्मणों और रामायण पर बिगड़े बोल के विरोध में मौर्य का फूका पुतला*

*जब जय परशुराम युवा सेना, स्वामी प्रसाद मौर्य के पुतले का कर रही थी दहन,बाल बाल बचे सीओ सिटी, देखे क्या है हकीकत, पेश है रिपोर्ट।*

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जनपद में जय परशुराम युवा सेना
द्वारा ‘स्वामी प्रसाद मौर्य’ के खिलाफ जम कर नारेबाजी की और उनके द्वारा लगातार सनातन हिन्दू धर्म और धर्म
संरक्षक ब्राह्मण पर असभ्य टिप्पणियाँ करने,सनातन धर्म के पवित्र रामायण पाठ को जला देने,हिन्दू (सनातन धर्म) को बार बार अपमानित करने के विरोध में प्रदर्शन किया। संगठन ने स्वामी प्रसाद मौर्य का कलेक्ट्रेट गेट के पास नारेबाजी लगाते हुए प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया गया।परशुराम युवा सेना संगठन द्वारा यह निर्णय लिया गया कि यदि स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा आगे किसी भी प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी ब्राम्हण तथा सत्य सनातन पर अमर्यादित बयान दिया गया तो जय परशुराम युवा सेना इसके खिलाफ अन्दोलित होगी साथ ही मीडिया बन्धुओं के माध्यम से सपा पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को नशीहत दी कि स्वामी प्रसाद मौर्य को त्वरित इलाज की जरूरत है, उन्हें तत्काल किसी अच्छे पागल खाने में भर्ती कर इलाज करवाएं। यह तो रही प्रदर्शन की खबर की बात लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि इस संगठन द्वारा जिस तरीके से प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया वह सवालियां निशान खड़े कर रहा है। इस प्रदर्शन के दौरान जैसे ही सीओ सिटी ने पुतले को छीनने की कोशिश की उसी दौरान संगठन के लोगो ने पुतले पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी वह तो गनीमत रही कि सीओ सिटी तेजी के साथ पुतला छोड़ हट गए नही तो कुछ अनहोनी और भी हो सकती है, इस तरह से पुतले के दहन पर लोगों में चर्चा बना है आप भी देखे वीडियो और सोचे।

कार्यक्रम की अगुआई संगठन के संरक्षक – जगद्मण प्रसाद गोस्वामी (शाण्डिल्य) जी ने की इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष-संतोष तिवारी(रिंकू)
उपाध्यक्ष -सतीश पांडे बजरंगबली कोषाध्यक्ष- कपिल देव तिवारी एवं संगठन के आशीष दुबे ,सूरज उपाध्याय ,सुमित दुबे, इंद्र पांडे,विकास तिवारी, आदर्श पाण्डेय,शिवांश तिवारी, आयुष,विनीत ,विवेक तथा संगठन के आदि सभी सदस्य सैकड़ों की संख्या में रहे मौजूद।

पी सी एस जे 2022 की परीक्षा में प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त कर सुल्तानपुर की जान्हवी वर्मा ने किया जिले का नाम रोशन।

*पी सी एस जे 2022 की परीक्षा में प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त कर सुल्तानपुर की जान्हवी वर्मा ने किया जिले का नाम रोशन।*

*अमेठी- जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा, जिसमे 2 व्यक्ति की हुई मौत,18 लोग हुए घायल*

अमेठी- जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा, जिसमे 2 व्यक्ति की हुई मौत,18 लोग हुए घायल।