अमेठी सांसद स्मृति ईरानी की पहल पर काशी चला किसान यात्रा की शुरूआत।*

0 157

- Advertisement -

*सुल्तानपुर- अमेठी सांसद स्मृति ईरानी की पहल पर काशी चला किसान यात्रा।* केंद्रीय महिला एवं बाल विकास,अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति इरानी अपने संसदीय क्षेत्र के किसानों को खेती-किसानी की नई तकनीकी जानकारी मुहैया करवाने के लिए काशी की यात्रा पर भेज रही हैं। जगदीशपुर विधानसभा के हलियापुर मंडल भाजपा कार्यालय से काशी चला किसान यात्रा की शुरूआत 1 सितम्बर से होगी। एक सितम्बर दिन शुक्रवार को काशी चला किसान यात्रा को 11 बजे केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि श्री विजय गुप्ता झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह जानकारी देते हुए भाजपा नेता हिन्देश सिंह ने बताया कि दीदी स्मृति ने जगदीशपुर विधान सभा क्षेत्र में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान अपनों से मुलाकात के बीच किसानों की तरक्की के लिए नई-नई तकनीकी जानकारी दिलवाने की बात कही थी। काशी में किसानों को प्राकृतिक खेती,पशुपालन, मत्स्य पालन के साथ ही खेती किसानी की नई-नई तकनीकी का प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। काशी में किसानों को साथ ही भगवान काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन का सौभाग्य भी मिलेगा।

*क्षमता से तीन गुना बंदियों का भार ढो रहा सुलतानपुर जनपद का जिला कारागार।*

- Advertisement -

क्षमता से तीन गुना बंदियों का भार ढो रहा सुलतानपुर जनपद का जिला कारागार।