सुलतानपुर-अग्नि पीड़ितों के जख्मों पर रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मरहम।

0 52

- Advertisement -

*अग्नि पीड़ितों की सहायता हेतु जिलाधिकारी /अध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी /उपाध्यक्ष के मनसानुरूप रेड क्रॉस जनपथ में सहायता के लिए तत्काल दे रही है अपनी सेवाएं*

*इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जनपद सुलतानपुर के सचिव जयप्रकाश शुक्ल के कुशल नेतृत्व में तहसील सदर और लंभुआ क्षेत्र में अग्निपीड़ितों में बांटी राहत सामग्री।*

- Advertisement -

*अग्नि पीड़ितों के जख्मों पर रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मरहम*
*दूसरों के दु:ख और दर्द को अपना समझना ही असली मानवता:- *डा डी एस मिश्रा चेयरमैन*

सुलतानपुर जिलाधिकारी/अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी सुलतानपुर के निर्देशन के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी/उपाध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी सुलतानपुर के आदेशानुसार कुड़वार एवम् लम्भूवा विकासखंड के मडहा तथा अर्जुनपुर गांव में तीन तथा दो घर अग्निपीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने रेड क्रॉस सोसाइटी सुलतानपुर की टीम डा पंकज तिवारी उपाध्यक्ष बल्दीराय के नेतृत्व में पीड़ितो के द्वार पहुंची।
अग्नि का तांडव देखकर डॉ पंकज तिवारी जी ने कहा हम बेघर हुए पीड़ितों को तीरपाल एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध करा सकते हैं किंतु आपकी क्षतिपूर्ति नहीं की जा सकतीं भगवान से प्रार्थना करते हैं कि आप सब जल्द ही इस आपदा को भुला सके तथा पुनः अपने दिनचर्या में व्यस्त हो
आज दिनांक -04/06/2023 रविवार को 2 बजे अग्नि पीड़ितों में किचन सेट,तिरपाल , बाल्टी सेट, हाइजीन किट ,धोती ,साड़ी सेट , टी-शर्ट ,साबुन आदि का वितरण किया गया।
वितरण के मौके पर मौजूद गांव वासियों ने रेडक्रास सोसायटी के इस प्रयास की भूरी – भूरी प्रसंशा की।
वही श्री विवेक कुमार सिंह (वित्तीय सीमित)ने कहा कि किसी के दु:ख दर्द एवं परेशानियों को समूल दूर तो नहीं किया जा सकता लेकिन उपकार एवं सहयोग के जरिए कम किया जा सकता है। दूसरों के दु:ख और दर्द को अपना समझना ही असली मानवता की पहचान है।
राहत सामग्री वितरण के समय महिला विंग कि सचिव श्रेया दुबे ने महिलाओं को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया तथा हर दुःख सुख में सहयोग करने का भरोसा दिलाया
इसी क्रम में तहसील लंभुआ के विकास खण्ड लंभुआ के अर्जुनपुर गांव में जिलाधिकारी/अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी सुलतानपुर के निर्देशन के क्रम में उपजिलाधिकारी/अध्यक्ष तहसील लंभुआ के कुशल दिशा निर्देशन में नायाब तहसीलदार श्री देवी प्रसाद उपाध्याय, चिकित्सा अधीक्षक लंभुआ डा०राघवेन्द्र प्रताप सिंह, श्री सौरभ सिंह (राजा)चेयरमैन ,डा चन्द्र भान सिंह सचिव, देवेन्द्र कुमार मिश्र कोषाध्यक्ष, इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी तहसील लम्भूआ के नेतृत्व में अग्निपीड़ितों को रेड क्रॉस सोसायटी के सौजन्य से राहत सामग्री व सहायता सहयोग राशि वितरित की गई। जिसमें प्रति परिवार 501रू नगद किचेन सेट, तिरपाल, हाइजिन कीट, काटन कंबल , धोती , टी-शर्ट , बाल्टी सेट इत्यादि दिया गया।
इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी अन्य सदस्यों के साथ क्षेत्रीय लेखपाल एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

*सुलतानपुर-प्रोत्साहन से कर्मचारियों में नई ऊर्जा का संचार होता है और कार्य क्षमता में होती है वृद्धि।_राम प्रकाश प्रजापति*

सुलतानपुर-प्रोत्साहन से कर्मचारियों में नई ऊर्जा का संचार होता है और कार्य क्षमता में होती है वृद्धि।_राम प्रकाश प्रजापति