सुलतानपुर-राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए आवश्यक बैठक की गयी आहूत।

0 66

- Advertisement -

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुलतानपुर
(विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के अन्तर्गत गठित)

प्रेस विज्ञप्ति,दिनांक 06.04.2023

- Advertisement -

माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जयप्रकाश पाण्डेय माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुलतानपुर के निर्देशन में त्रिभुवननाथ पासवान, अपर जनपद न्यायाधीश / नोडल अधिकारी लोक अदालत जनपद सुलतानपुर की अध्यक्षता में आज दिनांक 06.04.2023 को सायं 04:30 बजे जनपद न्यायालय के मीटिंग हॉल में आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण के सम्बन्ध में दिनांक 15.04.2023 को विशेष लोक अदालत एवं दिनांक- 13.05.2029 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु एक आवश्यक बैठक आहूत की गयी। बैठक अभिषेक सिन्हा, अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुलतानपुर की उपस्थिति में आहूत की गयी। बैठक में जनपद सुलतानपुर व अमेठी के समस्त तहसील के उप जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी / नोडल अधिकारी लोक अदालत एवं अपर पुलिस अधीक्षक / नोडल अधिकारी लोक अदालत सुलतानपुर उपस्थित हुए। आयोतिज बैठक में दिनांक- 15.04. 2023 को आयोजित विशेष लोक अदालत एवं दिनांक- 13.05.2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों के निस्तारण एवं विशेष सफलता हेतु विचार विमर्श किया गया।
सादर,
(अभिषेक सिन्हा)
अपर जनपद न्यायाधीश एफ०टी०सी०/ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण।

सुलतानपुर।विभिन्न मामलों को लेकर बुधवार को भारतीय चमार महासभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।

सनसनीखेज खबरों के लिए kd news up चैनल करें सब्सक्राइब।


सुलतानपुर-विभिन्न मामलों को लेकर चमार महासभा ने किया प्रदर्शन।