सुलतानपुर निकाय चुनाव में अभी तक की क्या है स्थित, कहाँ अभी तक एक भी नही दाखिल किया गया पर्चा,क्या है अपडेट रिप, देखे डीएम ने दी है पूरी जानकारी।

0 164

- Advertisement -

आज सुल्तानपुर नगर निकायों के अध्यक्ष पद तथा वार्ड सदस्य के नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री व नामांकन का दिया विवरण।

नगर निकायों के अध्यक्ष पद हेतु अब तक कुल 93 नामांकन पत्र व सदस्य पद के लिए कुल 547 नामांकन पत्र खरीदे गए।

- Advertisement -


निकाय चुनाव की देखे के.डी न्यूज़ के साथ विस्तृत कवरेज,कहाँ से कितने पदों का हुआ है पर्चा दाखिला, कहाँ की स्थिति है अभी जीरो,देखे पूरी रिपोर्ट।

            सुलतानपुर 19 अप्रैल/ नगरीय निकाय चुनाव के अन्तर्गत नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री और नामांकन के तीसरे दिन नगर पालिका परिषद सुलतानपुर में अध्यक्ष पद हेतु अभी तक कुल 16 नामांकन पत्र खरीदे  गये, जबकि सदस्य पद के लिए कुल अब तक 249 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जिसमें से नगर पालिका परिषद सुलतानपुर में अब तक वार्डवार कुल-11 सदस्य पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
          नगर पंचायत दोस्तपुर में अध्यक्ष पद हेतु अब तक कुल 11 नामांकन पत्र खरीदे  गये, जबकि सदस्य पद हेतु अब तक कुल 51 नामांकन पत्र क्रय किया गया है  जिसमें से नगर पंचायत दोस्तपुर में अब तक वार्डवार कुल 09 सदस्य पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किये गये।  
         नगर पंचायत कादीपुर में अध्यक्ष पद हेतु अब तक कुल 18 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु अब तक कुल 39 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जिसमें से अब तक वार्डवार कुल-01 सदस्य पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
        नगर पंचायत कोईरीपुर में अध्यक्ष पद हेतु अब तक कुल 09 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु अब तक कुल 66 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जिसमें से अभी तक एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है।   
         नगर पंचायत लम्भुआ में अध्यक्ष पद हेतु अब तक कुल 39 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु अब तक कुल 142 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जिसमें से अध्यक्ष पद हेतु 01 नामांकन पत्र दाखिल किया गया है, जबकि सदस्य पद हेतु 06 नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं। 
          इस प्रकार नगर पालिका परिषद सुलतानपुर व 04 नगर पंचायतों में अब तक अध्यक्ष पद हेतु कुल 93 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु अब तक कुल 547 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि अब तक कुल अध्यक्ष पद हेतु 01 नामांकन पत्र दाखिल किया गया है, जबकि सदस्य पद हेतु अब तक कुल 27 नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं। इस पूरे मामले पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मीडिया को जानकारी दी है।

सुल्तानपुर पुलिस ने की कुर्क की बड़ी कार्यवाही,,कई हत्याओं में शामिल हैं अभियुक्त की लगभग दो करोड़ की संपत्ति जब्त।

सनसनीखेज खबरों के लिए kd news up चैनल करें सब्सक्राइब।


लगभग दो करोड़ की संपत्ति सुल्तानपुर पुलिस ने की कुर्क,कई हत्याओं में शामिल हैं अभियुक्त।