सुलतानपुर-डीएम द्वारा निर्माणाधीन अमृत सरोवर व् विकास खंड में हो रहे निर्माण कार्य का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

0 81

- Advertisement -

जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत निर्माणाधीन औशानपुर अमृत सरोवर विकास खंड लम्हुआं के निर्माण कार्य का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

  सुलतानपुर 27 फरवरी/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा विकास खण्ड लम्हुआं के राजस्व गांव औशानपुर के गाटा संख्या 101 क में निर्माणाधीन अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। 
 निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी सदानंद चौधरी उपस्थित रहें। कार्यदायी संस्था क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत बन रहे औशानपुर अमृत सरोवर के निर्माण की कुल अनुमानित लागत 36.60 लाख रूपये है, जिसकी कुल लम्बाई, चैड़ाई 115×60 मीटर है। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर लम्बाई,चौड़ाई की माप करायी गयी तथा अमृत सरोवर का आकार तिरछा दिखने पर बीडीओ लम्हुआ को निर्देश दिया गया की इसे सही करा कर सूचित करें। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता को भी चेक किया जो सही पायी गयी तथा कार्य संचालित पाया गया जो 10417 मानव दिवस रोजगार का सृजन अब तक हुआ पाया गया। जिसमें कार्य करने वाले श्रमिकों के जाब कार्ड की जानकारी प्राप्त की गयी।श्रमांश मद में अब तक 21.60 लाख का व्यय किया गया है। जिलाधिकारी को खण्ड विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि सभी  श्रमिको के जाब कार्ड बने हुए हैं।

जिलाधिकारी द्वारा खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि उक्त अमृत सरोवर का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य ससमय कराना सुनिश्चित करें।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

- Advertisement -

सुलतानपुर-डीएम द्वारा नवनिर्मित गोवंश आश्रय स्थल व् विकास खंड का किया गया औचक निरीक्षण।