सुल्तानपुर जनपद मे श्रम विभाग पुलिस विभाग व चाइल्डलाइन द्वारा शहर के कई प्रतिष्ठानों पर चलाए गया संयुक्त अभियान।

0 232

- Advertisement -

योगी सरकार के महत्वकांक्षी योजना पांच सालों में उत्तर प्रदेश हो बालश्रम मुक्त।

सुल्तानपुर जनपद में 30 नवंबर को श्रम विभाग पुलिस विभाग व चाइल्डलाइन द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान

- Advertisement -

इस माह में कुल 17 बालकिशोर श्रमिकों का चिन्हांकन किया गया जिनका कराया जा शैक्षिक पुनर्वास-श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय

योगी सरकार के महत्वकांक्षी योजना बालश्रम मुक्त उत्तर प्रदेश कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है।सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश को आगामी 5 वर्षों में बालश्रम से मुक्त किए जाने की योजना के अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा प्रतिमाह बालश्रम चिन्हा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सुल्तानपुर जनपद में 30 नवंबर को श्रम विभाग पुलिस विभाग व चाइल्डलाइन द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में बाल श्रम चिन्हांकन अभियान के तहत शहर के अमहट व गभड़िया स्थित प्रतिष्ठानों से तीन बाल श्रमिकों को अवमुक्त कराया गया।

इस बात की जानकारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने दी,उन्होंने बताया कि बाल एवं किशोर श्रम प्रतिबंध व विनियमन अधिनियम 1986 तथा संशोधित 2016 के अनुसार अगेतर कार्यवाही की जा रही है। बाल श्रमिकों से कार्य लेने वाले सेवायोजन के विरुद्ध अधिनियम के अंतर्गत निरीक्षण टिप्पणी निर्गत की गई है। इस अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय, प्रकाश चंद, अनुराग त्रिपाठी, पुलिस विभाग, चाइल्डलाइन प्रभारी व मजिस्ट्रेट बाल कल्याण समिति शिव मूर्ति पांडे उपस्थित रहे।
गौरतलब हो कि इस माह में कुल 17 बालकिशोर श्रमिकों का चिन्हांकन किया गया जिनका शैक्षिक पुनर्वास कराया जा रहा है साथ ही इनके परिजनों के आर्थिक पुनर्वास हेतु उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है इस बात की जानकारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने दिया

गौकशो के साथ पुलिस टीम की हुई मुठभेड़, दो आरोपी हुए घायल, तीन थानों की संयुक्त पुलिस टीम की कार्यवाही।

सनसनीखेज ख़बरों के लिए kd news up चैनल करें सब्सक्राइब।


गौकशो के साथ पुलिस टीम की हुई मुठभेड़, दो आरोपी हुए घायल, तीन थाने की संयुक्त पुलिस टीम की कार्यवाही।

सुल्तानपुर जनपद में भी बन रहा है पीपे वाला पुल,दिसम्बर माह में आवागमन होगा शुरू।

सनसनीखेज ख़बरों के लिए kd news up चैनल करे सब्सक्राइब।


सुल्तानपुर जनपद में बन रहा है पीपे वाला पुल, दिसम्बर माह से हो जाएगा आवागमन शुर।